Valentine Week 2020: लाल रंग का Gift देने से पहले जानें ये जरूरी बात

Friday, Feb 07, 2020 - 09:05 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

वैलेंटाइन वीक में वैसे तो लाल रंग का अधिक महत्व होता है। इसमें ध्यान देने वाली बात है कि हर राशि के कुछ शुभ रंग होते है तो कुछ अशुभ रंग अगर हम इस और ध्यान नहीं देंगे तो हो सकता है कि प्यार प्रवान चढऩे से पहले ही समाप्त हो जाए। हर किसी को लाल रंग का गुलाब, टैडी बियर, फोटो फ्रेम, साफ्ट टाय इत्यादि देने से पहले थोड़ा सोच लें कि कौन सी राशि के लिए कौन से रंग शुभ होगा और कौन से अशुभ। वैलेंटाइन वीक के दौरान अपने रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए आएं जाने कि कौन सी राशि के लिए कौन सा रंग शुभ होकर उसे प्यार में सफलता दिलाएगा।

मेष: इस राशि के जातकों का शुभ रंग लाल, केसरी सुनहरा है। काले रंग से इस रंग के जातकों को मिलने वाली सफलता दूर भाग सकती है इसलिए अगर प्यार में सफलता चाहते हैं तो काले रंग से थोड़ी दूरी बना लें।

वृषभ: गुलाबी, क्रीम, सफेद, हरा व नीला रंग इस राशि के जातकों के लिए अति शुभ रंग है। जो इनके हर कार्य को सफल करने में सहयोग करते हैं। लाल रंग का तेज वैलेंटाइन पर प्यार के लिए शुभ नहीं है इसलिए लाल रंग का प्रयोग न करें।

मिथुन: हरा, काला, हल्का नीला, सफेद रंग इस राशि के प्रिय रंग है, जबकि गहरा लाल, गहरा नीला और ब्राउन रंग इनके प्यार की राह में अड़चन डाल सकते हैं।

कर्क: लाल, क्रीम, सफेद, हल्का पीला रंग इनके प्रिय को इनके पास लाने के लिए आकर्षित करेंगे। नीला और काला वहीं अपनी अशुभता का परिचय देते हुए प्यार में दुरियां पैदा करवा सकते हैं।

सिंह: चमकता लाल, पीला और सुनहरी रंग इस जाति के जातकों को चमकाने और निखारने का काम करेंगे। इन रंगों के प्रयोग से इनके चेहरे पर अलग ही रौनक व चमक आती है इसलिए हर कोई इनकी और आकर्षित होता है। काला व नीला रंग इनकी चमक पर अपनी अशुभता की नजर डाल सकते है, इसलिए इन रंगों का प्रयोग वैलेंटाइन वीक के दौरान तो बिल्कुल न करें।

कन्या: सफेद, हल्का नीला, हरा व गुलाबी रंग इस राशि के जातको के शुभ रंग हैं, जबकि लाल व गहरा नीला रंग इनके प्यार की राह में अड़चनें पैदा कर सकता है।

तुला: इस राशि के जातक बहुत तोल-मोल के बोलने वाले होते है। सफेद, हल्का नीला,काला व गुलाबी रंग इस राशि के जातकों के सोचने समझने की शक्ति को बढ़ाता है। हरा और पीला रंग प्यार की राह में रूकावट डाल सकता है। प्यार के मौसम में इन रंगों का प्रयोग न ही करें तो बेहतर होगा।

वृश्चिक: इस राशि के जातकों को लाल, पीला, संतरी व क्रमी रंग अति प्रिय होता है। गहरा नीला, हरा व काला रंग इनके प्यार की राह को आसान बनाने की बजाय मुश्किलें खड़ी कर सकता है।

धनु: हल्का हरा, पीला, हल्का नीला और सतरंगी रंग इस राशि के शुभ ग्रह है, जबकि लाल और काला रंग इस राशि के प्यार के रास्ते में कांटे खड़े कर सकते है।

मकर: नीला, काला, सफेद, हल्का नीला रंग इस जाति की लव लाईव को सक्सैसफुल करने में हैल्पफुल हो सकते हैं। पीला और लाल रंग अधिक उत्तेजित होने के कारण प्यार में सफलता की बजाय असफलता की और मोड़ सकते हैं।

कुंभ: नीला, काला, आसमानी और भूरा रंग इस राशि के जातकों के लिए शुभ रंग है। सफेद और लाल रंग वैलेंटाइन वीक के दौरान न करें।

मीन: लाल, पीला, संतरी, गुलाबी, क्रीम और सफेद रंग इस राशि के जातकों के लिए शुभ है। अपनी राशि के हिसाब से यह थोड़े मतलबी होते हैं। नीला और काला रंग इनके प्यार की राह में अड़चने पैदा कर सकते हैं। इसलिए प्यार की सफलता के लिए इन रंगों के प्रयोग से बचें। 

शीतल जोशी
joshisheetal25@gmail.com

Niyati Bhandari

Advertising