Valentine day special: जानें, प्यार करने वालों के लिए क्यों खास होता है वैलेंटाइन डे

Tuesday, Feb 14, 2023 - 08:06 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Valentine day story: 14 फरवरी को दुनिया भर में वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। इस दिन प्यार करने वाले जोड़े एक-दूसरे के साथ समय बिताते हैं और गिफ्ट देते हैं, इसलिए युवाओं में इस दिन को लेकर एक अलग ही उत्साह देखने को मिलता है। प्रेमी जोड़े इस दिन अपने पार्टनर को प्यारा-सा गिफ्ट देकर इसे यादगार बनाना चाहते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि वैलेंटाइन डे क्यों और किसकी याद में मनाया जाता है ?



1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

Who was Saint Valentine: वैलेंटाइन्स डे रोम के एक पादरी वैलेंटाइन की याद में मनाया जाता है। बताया जाता है कि तीसरी सदी में क्लॉडियस नामक एक राजा रोम में शासन करते थे। वह अपने देश की सैन्य क्षमता को लेकर बहुत गंभीर थे। उसका मानना था कि अविवाहित सैनिक अच्छे योद्धा साबित होते हैं, इसलिए उन्होंने रोम में सैनिकों के शादी करने पर प्रतिबंध लगा दिया। इससे सैनिक बेहद परेशान थे और इस अमानवीय प्रतिबंध को खत्म करना चाहते थे।



कहा जाता है कि संत वैलेंटाइन को राजा का यह आदेश पसंद नहीं था और उन्होंने सैनिकों को इस आदेश को न मानने के लिए प्रेरित करना शुरू कर दिया। साथ ही उन्होंने कई सैनिकों की शादी भी कराई। इसके लिए संत वैलेंटाइन को जेल भेज दिया गया। जेल में रहते हुए उन्होंने जेलर की नेत्रहीन बेटी जैकोबस के लिए नेत्रदान किया व जैकोब्स को एक पत्र लिखा, जिसमें अंत में उन्होंने लिखा था- तुम्हारा वैलेंटाइन।



क्लॉडियस ने 14 फरवरी के दिन संत वैलेंटाइन को फांसी पर चढ़ा दिया और तभी से उनकी याद में इस दिन को नि:स्वार्थ प्रेम का संदेश फैलाने लिए मनाया जाता है।  

 

Niyati Bhandari

Advertising