Valentine Day 2020: ये है Lover को हमेशा के लिए वश में करने का शुभ समय

Friday, Feb 14, 2020 - 06:41 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

एक सप्ताह पहले वेलेंटाइन वीक का आरंभ हुआ था और प्यार करने वालों के लिए आज खास दिन यानि वेलेंटाइन डे है। भारत में चाहे इस दिन को मनाने का खास प्रचलन न हो लेकिन विदेशों में इसकी रौनक अपने शबाब पर होती है। जैसा की आप सभी जानते हैं 3 फरवरी से शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में चल रहे हैं। 8 फरवरी से मंगल भी धनु राशि में गोचक कर चुके हैं और मंगल की दृष्टि भी शुक्र पर पड़ रही है। ज्योतिष की दुनिया में जब भी मंगल की दृष्टि शुक्र पर हो और शुक्र जब उच्च राशि मीन में हों तो प्रेम प्रसंग और प्रेम विवाह के पूर्ण योग बनते हैं। 

आज 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे का पर्व मनाया जा रहा है तो इस पूरे दिन बहुत से प्रबल योग बन रहे हैं। प्रेम विवाह और लव अफेयर्स के लिए दिन बहुत बढ़िया है। जिनका लवर या जीवनसाथी के साथ पिछले कुछ समय से मतभेद चल रहा है तो आज का पूरा दिन आपस में प्रेम बढ़ाने के लिए बहुत शुभ योग बन रहा है। जो प्रेमी अपने रिश्ते को विवाह में बदलना चाहते हैं, उनके लिए बहुत शुभ योग बन रहा है। 

हमेशा के लिए प्रेमी या जीवनसाथी को वश में करने का शुभ समय- सुबह 10 बजे से लेकर रात के 9 बजे तक। इस दौरान प्रेम के बंधन में हमेशा के लिए बंधे रहने के लिए एक-दूसरे को गिफ्ट देकर प्रपोज भी कर सकते हैं और मतभेद भी खत्म कर सकते हैं। 

जो प्रेमी-प्रेमिका हैं, वो एक दूसरे को परफ्यूम और कपड़े देकर अपने रिश्ते को मधुर बना सकते हैं। ऐसा करने से आपका रिश्ता लंबे समय तक चलेगा और विवाह के भी योग बनेंगे।

जो पति-पत्नी हैं, वो एक-दूसरे को गुलाब के फूल या कॉस्मेटिक किट दें। इससे मतभेद खत्म होंगे, आपसी सोच बढ़ेगी और रिश्ता मजबूत होगा। 

जिनकी कुंडली में शुक्र मजबूत होकर दूसरे, चौथे या सातवें भाव का स्वामी है और मित्र ग्रह की दृष्टि भी है। उन पर शुक्र की दशा या अंतर्दशा भी चल रही है। वो आज अपनी पत्नी के नाम से प्रॉपर्टी में कुछ इन्वेस्टमेंट करें तो उनके नए घर और व्यापार के लिए बहुत शुभकारी साबित होगा।

शुक्रवार स्पेशल: जैसा की आज शुक्रवार और महालक्ष्मी का वार है तो रिश्ते को मज़बूत बनाए रखने के लिए जीवनसाथी या लवर के साथ मां लक्ष्मी के मंदिर जाकर खीर, मिश्री या फिर सफेद मिठाई का भोग लगाएं। शाम को बाहर घुमने जाएं और साथ में मिलकर भोजन का आनंद लें।

लाल किताब और वास्तु एक्सपर्ट आशू मल्होत्रा
ashumalhotra629@gmail.com


 

Niyati Bhandari

Advertising