Valentine Day 2019: ऐसे जानें सच्चे प्रेमी के दिल की बात

Thursday, Feb 14, 2019 - 01:16 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)


‘प्यार’ और ‘आकर्षण’ दिल और दिमाग का खेल है, इसलिए इनमें फर्क जानना बहुत जरूरी है। आकर्षण में हम दूसरे के गुणों को जानने और समझने की बजाय ऊपरी दिखावे पर फोकस करते हैं। रियल फीलिंग्स और इमोशन्स की बजाय ‘फैंटेसी’ ज्यादा होती है। यह आकर्षण बहुत-सी अपेक्षा रखता है जबकि सच्चे प्यार में ऐसा नहीं होता। ‘लव इन फर्स्ट साइट’ हर समय परवान नहीं चढ़ता। प्यार चाहे सफल हो या न हो पर उसकी याद हमेशा दिल में जिंदा रहती है। यूनिवर्सिटी आफ नीदरलैंड में हुई रिसर्च के अनुसार पहली नजर का प्यार 46 प्रतिशत तक ही संभव हो सकता है जबकि उम्र बढऩे के साथ-साथ पहली नजर के प्यार की संभावनाएं भी बढ़ती जाती हैं। 18 से 25 की उम्र में पहली नजर के प्यार में युवाओं में सिर्फ शारीरिक आकर्षण ही होता है। उम्र बढऩे के साथ सच्चा प्यार होने की गुंजाइश ज्यादा होती है। ज्योतिष शास्त्र की शाखा सामुद्रिक शास्त्र में कहा गया है यदि सच्चे प्रेमी के दिल की बात जानना चाहते हैं तो उसका सीना देखकर आप उसके दिल में क्या है यह जान सकते हैं-

अधिकतर दौलतमंद लोगों का सीना समतल होता है लेकिन इनमें मानवीय भावनाएं नहीं होती। सोशल स्टेटस तो इनका टॉप क्लास होता है।

साहसी और पराक्रमी पुरूषों का सीना पुष्ट और उभरा हुआ होता है। इनकी लाइफ खुशियों से भरी होती है।

सीने पर घने बालों वाले पुरूष बहुत लक्की होते हैं। वह अपने लक के सहारे लाइफ की हर खुशी प्राप्ति कर लेते हैं। नेचर से ये बहुत दयालु और सोफ्ट होते हैं।

चौड़े और उन्नत सीने वाले पुरूष वीर और बेबाक होते हैं। अपने बाहुबल से ये लाइफ में सक्सेस, धन, वैभव और ऐश्वर्य को प्राप्त करते हैं। 

लोमड़ी की तरह चालाक पुरूष का सीना एक तरह से बड़ा और दूसरी तरफ से छोटा होता है। ये धन कमाने के लिए अलग-अलग हथकंडे अपनाते हैं। ये जो दिखते हैं वो होते नहीं हैं।

कठोर सीने वाले पुरूष हैप्पी लाइफ जीते हैं लेकिन नेचर से ये घमंडी, अहंकारी और अक्खड़ कर रहने वाले होते हैं। अपना मतलब निकालने के लिए यह किसी भी हद तक चले जाते हैं।

पतले सीने वाले पुरूषों को सारी लाइफ पैसों से रिलेटिड समस्याओं का सामना करना पड़ता है। 
कुंभ के बारे में कितना जानते हैं आप !

Niyati Bhandari

Advertising