Valentine Day 2019: दिल लगाने से पहले जानें, क्या वो करती है आपसे सच्चा प्यार

Friday, Feb 08, 2019 - 12:33 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

आपकी लव लाइफ मोड़ लेती है। प्यार और रोमांस के ग्रह शुक्र यानि वीनस हैं। इनके शुभ-अशुभ प्रभाव से ही व्यक्ति के जीवन में प्रेम आता और जाता है। व्यक्ति के खाने-पीने की च्वाइस पर भी ग्रहों का साम्राज्य स्थापित रहता है। खान-पान की आदतों से जाना जा सकता है क्या वो करती है आपसे सच्चा प्यार ? उसके मन में क्या है ? उसका स्वभाव कैसा है ? और भी बहुत कुछ जानें-

जिन लड़कियों को कॉफी पीना पसंद होता है, वह बहुत रोमांटिक होती हैं। नेचर से ये आत्मनिर्भर, खर्चीली और स्वप्न लोक में रहने वाली होती हैं। पार्टनर के प्रति ये हमेशा वफादार रहती हैं।

शराब पीने वाली लड़कियों को धूम मचाने वाले लड़के बहुत भाते हैं। ये हमेशा खुश रहती हैं और खुशियां बांटती हैं। इनकी लाइफ में जैसे भी अप एंड डाउन आएं हौंसले के साथ डट कर उनका सामना करती हैं।

स्वीट यानी मीठा पसंद करने वाली लड़कियां प्रेम संबंधों और रिश्तों को बहुत अहमियत देती हैं। नेचर से ये स्पष्ट, नादान, ईमानदार और शर्मीली होती हैं। वैसे तो इन्हें गुस्सा आता नहीं लेकिन जब आ जाए तब इनका गुस्सा सांतवें आसमान पर पंहुच जाता है लेकिन जल्दी ठंडा भी हो जाता है।

मिल्‍क चॉकलेट पसंद करने वाली लड़कियां उम्र में जितनी भी बड़ी हो जाएं, दिल उनका बच्चा ही रहता है। ये बहुत समझदार और स्मार्ट होती हैं। 

ब्राउन चॉकलेट पसंद करने वाली लड़कियां छुईमुई स्वभाव की होती हैं। ये जब किसी से प्रेम करती हैं तो दिल और जान से करती हैं। ये न तो प्रेम में धोखा देती हैं और न ही सहन करती हैं। कला और खूबसूरती की ये दिवानी होती हैं। सुंदर चीजों को देखकर ये बहुत जल्दी अकर्षित हो जाती हैं।

नॉनवेज पसंद करने वाली लड़कियां वेज लड़कियों के मुकाबले ज्यादा इंटेलिजेंट होती हैं। सैंस ऑफ ह्यूमर तो इनका कमाल का होता है। लवर को कैसे वश में करना है, इन्हें भली-भांति आता है। ऊंचे स्वर में बात करने के साथ-साथ ये आक्रमक भी होती हैं।

चाय पंसद करने वाली लड़कियां छोटी-छोटी चीजों में ही खुशियां ढूंढ लेती हैं। घर-परिवार को कैसे जोड़ कर रखना है, इन्हें खूब आता है।

जिन लड़कियों को आलू पसंद होते हैं, वह स्पष्ट, ईमानदार और आत्‍मनिर्भर होती हैं। इनके सपने बहुत बड़े-बड़े होते हैं और ये उन्हें पूरा करने का दम भी रखती हैं। सक्सेस और इनका चोली-दामन का साथ होता है। अपने दोस्तों पर ये खूब पैसा उड़ाती हैं। 

चावल पसंद करने वाली लड़कियां उजले चरित्र की होती हैं। इन पर आंख बंद करके भरोसा किया जा सकता है। ये हर महफिल की शान होती हैं। प्रेम संबंधों को दिल में दबा कर नहीं रखती बल्कि खुले दिल से स्वीकार करती हैं।

क्या इस Valentine Week में आपको मिलेगा सच्चा प्यार, देखें love horoscope

Niyati Bhandari

Advertising