Valentine Day 2019: मोस्ट रोमांटिक पार्टनर में होती हैं ये खूबियां

Friday, Feb 08, 2019 - 10:47 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)


वेलेंटाइन वीक का आरंभ होते ही लाइफ में चेंज आ जाता है। सारा वातावरण ख़ुशनुमा माहौल में बदल जाता है। हर पल प्यार का ख़ूबसूरत एहसास होता है। ऐसे माहौल में यही ख़्वाहिश रहती है कि जीवन भर यूं ही पार्टनर का साथ बना रहे। क्या आपने कभी ये जानने की कोशिश करी है की आपका पार्टनर कितना रोमांटिक है। ज्योतिष विद्वानों के अनुसार किसी भी व्यक्ति के दांत देखकर ये जाना जा सकता है की उसका स्वभाव कैसा है और भविष्य के बारे में भी बहुत कुछ। आइए जानें अपने पार्टनर की खूबियां- 

महिलाओं के दांत
लकी महिलाओं के दांत नोकदार, एक सीध में, सफेद और आपस में मिले हुए होते हैं।

जिस महिला के ऊपर एवं नीचे गाय के दूध के समान सफेद सोलह-सोलह दांत होते हैं, वह हमेशा पार्टनर के दिल की रानी बनकर रहती है। ये भी माना जाता है की वे मोस्ट रोमांटिक पार्टनर होती है।

टेढ़े दांतों वाली महिलाओं की लव लाइफ बेरंग और नीरस होती है। रोमांस और प्यार जैसे अहसास से ये कोसों दूर रहती हैं।

सफेद मसूढ़े वाली महिलाएं तेज़ स्वभाव की होती हैं। ये अपने स्वार्थ के लिए कूटनीति का सहारा लेती हैं।

जिन स्त्रियों के दांतों के बीच दूरी होती है, उन पर हमेशा लक्ष्मी कृपा बनी रहती है।

जिस महिला के दांत के ऊपर दांत चढ़ा होता है वह घर का संचालन करने वाली होती है। उनकी राय के बिना परिवार में पत्ता भी नहीं हिलता।

चिकने सटे हुए दांत वाली महिला महारानियों जैसा जीवन व्यतित करती है। इनका पार्टनर तो इन्हें पलकों पर बैठा कर रखता है।

पुरुषों के दांत
जिन पुरुषों के दांत चिकने और सीधी रेखा में एक समान होते हैं, वह रईस होने के साथ-साथ रसिया भी होते हैं।

जिस व्यक्ति के दांत सीधी रेखा में समान रूप से उठे हुए और चिकने हों वह धनवान होता है।

लम्बे दांतों वाले धनी होने के साथ-साथ छुपे रुस्तम भी होते हैं।

बत्तीस दांतों वाले रोमांटिक और सौभाग्यशाली होते हैं।

इकत्तीस दांतों वाले पुरुष अपनी लाइफ में सभी तरह के भोग भोगते हुए ऐश से रहते हैं।

काले व ऊबड़-खाबड़ दांत वालों का जीवन कष्टों से भरा होता है।

अंदर की तरफ झुके हुए दांत वालों को फाइनेंसियल प्रॉब्लम रहती है।

जिन पुरुषों के दांत धीरे-धीरे उखड़ते हैं, वे अपनी लाइफ को फुल एंजॉय करते हुए लंबी आयु भोगते हैं।

जिसके दांत एक-दूसरे से अलग-अलग होते हैं, वे बहुत मेहनती होते हैं। अपने प्यार को पाने के लिए ये किसी भी हद तक चले जाते हैं।

क्या इस Valentine Week में आपको मिलेगा सच्चा प्यार, देखें love horoscope

 

Niyati Bhandari

Advertising