Vakri guru 2020: गुरु के बदले तेवर, आपकी राशि पर डालेंगे क्या प्रभाव

Thursday, May 14, 2020 - 09:00 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vakri guru 2020: आज गुरु ग्रह उत्तराषाढ़ा नक्षत्र के द्वितीय चरण व मकर राशि में गोचर करते हुए शाम 7:56 पर वक्री हो जाएंगे। 13 सितंबर की प्रात: 6:10 पर यह फिर से मार्गी हो जाएंगे। 122 दिनों के लिए ये वक्री अवस्था में रहेंगे। आइए जानते हैं विभिन्न राशियों पर इनका क्या प्रभाव पड़ेगा-



मेष राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में थोड़ी अनिश्चितता का सामना करना पड़ सकता है लेकिन पदोन्नति के योग भी बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन में थोड़ा उतार-चढ़ाव भी रह सकता है।

वृषभ राशि वालों के लिए समय शुभ रहने वाला है। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान के इच्छुक दंपतियों की इच्छा पूरी हो सकती है।



मिथुन राशि वालों को देवगुरु के वक्री होने से मिले-जुले फल मिलेंगे । कार्यक्षेत्र में विवाद से बचना होगा। सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें। वित्तीय स्थिति ठीक रहेगी।

कर्क राशि वालों के लिए गुरु की उल्टी चाल बढ़िया रहेगी। निवेश कर सकते हैं । व्यापार में भी प्रगति के योग हैं।



 सिंह राशि वालों को जीवन में संतुलन बनाकर चलना होगा। आवेश में आकर कोई निर्णय न लें। कार्यक्षेत्र में तब्दीली हो सकती है।

कन्या राशि वालों के लिए गुरु का वक्री होना सामान्य रहने वाला है। न लाभ ,न हानि लेकिन नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है।



तुला राशि वालों के लिए मिले-जुले परिणाम होंगे। परिवारिक मोर्चे पर कुछ अशांति हो सकती है लेकिन नया फ्लैट खरीदने के योग भी है।

वृश्चिक राशि वालों के लिए कुछ तनाव के साथ कुछ राहत के योग भी हैं। विवाह योग्य संतान के लिए अच्छे प्रस्ताव आएंगे।


धनु राशि वालों पर कार्य क्षेत्र में अफसर मेहरबान रहेंगे। वित्तीय स्थिति भी ठीक रहेगी। मन में अहंकार का भाव न आने दें।

मकर राशि वालों को आलस्य त्यागना होगा और दुगनी मेहनत करनी होगी।  सेहत पर भी फोकस करना होगा।


 कुंभ राशि वालों के लिए गुरु का वक्री होना अच्छे नतीजे देगा। कैरियर में आगे बढ़ेंगे लेकिन जीवन साथी के साथ तालमेल बनाकर रखना होगा।

मीन राशि वालों को कार्य क्षेत्र में स्थिरता मिलेगी। व्यापार जगत में भी लाभ हो सकता है। आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे।

गुरमीत बेदी
gurmitbedi@gmail. com

Niyati Bhandari

Advertising