Vaisakh 2019: महावरदान पाने के लिए क्या करें, क्या नहीं

Saturday, Apr 13, 2019 - 01:31 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

14 अप्रैल को सूर्य की मेष संक्रांति एवं वैशाख महीना प्रारंभ हो जाएगा। ये हिन्दू पंचांग का दूसरा महीना है। वैशाख मास के मध्य में सूर्य मेष में व चंद्रमा वृषभ राशि में स्थित होकर उच्च के होने से यह श्रेष्ठ समय माना गया है। चंद्रमा व सूर्य प्रधान ग्रहों की उच्च स्थिति होने से सभी स्थितियां अनुकूल होती हैं। इसके कारण वार, नक्षत्र, योग, करण आदि का दोष नहीं लगता। इसी महीने में भगवान बुद्ध का अवतार हुआ था और ब्रह्मदेव ने तिलों का निर्माण किया था। अत: एक महीने तक तिल डालकर स्नान करना, अग्नि में तिलों की आहुति देना शुभ कर्म माने गए हैं। पद्म पुराण में कहा गया है वैशाख मास में सुबह के समय स्नान करने पर अश्वमेध यज्ञ के बराबर फल मिलता है। यदि आप महावरदान की इच्छा रखते हैं तो एक महीने तक करें ये काम-

खान-पान का रखें ख्याल
इस महीने में गर्मी तीव्र होती है इसलिए बहुत सारी बीमारियों का खतरा बना रहता है। तली-भुनी और जंक फूड का कम से कम प्रयोग करें। पानी की मात्रा बढ़ा देनी चाहिए। सत्तू और फलों के रसों का अधिक से अधिक सेवन करें। सुबह जल्दी सोएं और रात को देर तक सोएं।

एक महीने तक करें ये काम
सूर्योदय से पहले बिस्तर का त्याग करें।

वैसे तो एक महीने तक पवित्र नदीयों में स्नान करना चाहिए। संभव न हो तो घर पर शुद्ध जल में किसी भी पवित्र नदी का जल मिलाकर स्नान करें। जल में तिल भी मिलाए जा सकते हैं।

श्री हरि विष्णु की पूजा करें।

जल का दान करें।

शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष में आने वाली दोनों एकादशियों का पालन करें। 

मनोकामना के अनुसार करें मन्त्रों का जाप
धन लाभ के लिए- "ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मीवासुदेवाय नमः"

सर्वगुण संपन्न संतान पाने के लिए- "ॐ क्लीं कृष्णाय नमः"

खुशहाली के लिए- "ॐ नमो नारायणाय"

ध्यान रखें
एक महीने तक हर रोज़ पूर्व दिशा की ओर मुंह करके तांबे के लोटे से सूर्य देव को जल चढ़ाएं साथ ही लाल फूल, कुमकुम और चावल भी अर्पित करें। जल चढ़ाते समय इस मंत्र का जाप करें- ऊँ सूर्याय नम: 

एक महीने तक ऐसा करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी और आप पर देवी लक्ष्मी की अटूट कृपा बरसेगी।

Niyati Bhandari

Advertising