Vahan Kharidne Ka Muhurat November 2025: नवंबर 2025 में चमकेगी आपकी सवारी,  जानिए वाहन खरीदने की शुभ तिथियां

punjabkesari.in Thursday, Oct 30, 2025 - 06:21 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vahan Kharidne Ka Muhurat November 2025: हर बार की तरह इस बार भी नवंबर का महीना बहुत खास और शुभ रहने वाला है। अगर आप लंबे समय से नई कार, बाइक या स्कूटी खरीदने की सोच रहे हैं, तो नवंबर 2025 आपके लिए एक बेहतरीन अवसर लेकर आ रहा है। ज्योतिषीय दृष्टि से यह महीना वाहन खरीदने वालों के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है। इस दौरान ग्रह-नक्षत्रों की ऐसी अनुकूल स्थिति बन रही है, जो नए वाहन की खरीद से जुड़े शुभ फल प्रदान करती है। माना जाता है कि शुभ मुहूर्त में खरीदा गया वाहन न केवल सौभाग्य लाता है, बल्कि जीवन में तरक्की, सुरक्षा और समृद्धि का मार्ग भी खोलता है।

PunjabKesari Vahan Kharidne Ka Muhurat November 2025 

पंचांग के अनुसार, नवंबर 2025 में कई दिन ऐसे हैं जब आप बिना किसी संकोच के नया वाहन खरीद सकते हैं। इन दिनों में ग्रहों की स्थिति शुभ मानी गई है और भगवान गणेश, मां लक्ष्मी व भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। तो आइए जानते हैं नवंबर में वाहन खरीदने की शुभ तिथियों के बारे में-

PunjabKesari Vahan Kharidne Ka Muhurat November 2025

वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त नवंबर 2025

तारीख   दिन    शुभ मुहूर्त का समय            नक्षत्र
3 नवंबर 2025     सोमवार   दोपहर 03:05 बजे से 4 नवंबर 2025, दोपहर 02:05 बजे तक रेवती
7 नवंबर 2025          शुक्रवार      सुबह 11:05 बजे से 8 नवंबर 2025, सुबह 06:38 बजे तक रोहिणी, मृगशीर्ष
9 नवंबर 2025   रविवार  रात 08:04 बजे से 10 नवंबर 2025, सुबह 06:40 बजे तक   पुनर्वसु
10 नवंबर 2025    सोमवार     सुबह 06:40 बजे से 11 नवंबर 2025, दोपहर 12:07 बजे तक पुनर्वसु, पुष्य
17 नवंबर 2025     सोमवार     सुबह 06:45 बजे से 18 नवंबर 2025, सुबह 06:46 बजे तक चित्रा, स्वाति
26 नवंबर 2025     बुधवार    सुबह 06:53 बजे से 27 नवंबर 2025, रात 12:01 बजे तक श्रवण
28 नवंबर 2025  शुक्रवार      सुबह 06:54 बजे से 29 नवंबर 2025, रात 12:15 बजे तक 

शतभिषा


 

PunjabKesari Vahan Kharidne Ka Muhurat November 2025

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News