V Alphabet 2024 Horoscope: V नाम वालों की राशि? जानें, जीवन से जुड़ी 5 खास बातें

Sunday, Nov 26, 2023 - 08:06 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

V Alphabet 2024 Horoscope: जिन जातकों का नाम V से शुरू होता है तो आपकी राशि वृष बनती है। वृष राशि के जातक सौम्य स्वभाव के होते हैं। ये शुक्र की राशि है। शुक्र रोमांस के कारक हैं इस वजह से इनके अंदर ज्यादा गुस्सा नहीं होता। जब लग्न में शुक्र आता है तो व्यक्ति बहुत खूबसूरत हो जाता है। ये टिकाऊ होते हैं और अच्छे दोस्त साबित होते हैं। करियर और जॉब के लिहाज से भी ये ज्यादा काम नहीं बदलते हैं। ये राशि पृथ्वी तत्व की राशि है।

1 जनवरी के दिन चंद्रमा चौथे भाव से गोचर कर रहे हैं। केतु पंचम से। शुक्र सूर्य से और बुध आपकी कुंडली में सप्तम से गोचर कर रहे हैं। मंगल और सूर्य अष्टम भाव से गोचर कर रहे हैं। राहु ग्यारहवें और गुरु बारहवें भाव में गोचर कर रहे हैं।

These dates will be auspicious for you ये तिथियां रहेंगी, आपके लिए शुभ

साल की शुरुआत में सूर्य अष्टम गोचर में हैं। 13 फरवरी को सूर्य शुभ गोचर में हैं।

13 फरवरी से 13 अप्रैल ये दो महीने आपके लिए बहुत शुभ हैं। लग्न के कारक सूर्य होते हैं। लग्न को सूर्य की पावर मिल जाएगी।
15 जुलाई से 15 अगस्त तक का समय आपके लिए बेहद ही बेहतरीन रहेगा।
15 अक्टूबर से 15 नवंबर तक का समय आपको शुभ फल प्रदान करेगा।

Status of Karma and Income Place in the year 2024 वर्ष 2024 में कर्म और आय स्थान की स्थिति: शनि अपनी मूलत्रिकोण राशि में बैठे हैं। यहां पर शनि बहुत बढ़िया फल प्रदान करते हैं। शनि जिस भाव में होते हैं उसे बहुत मजबूत बना देते हैं। गुरु भाग्य स्थान को देख रहे हैं। शनि का रिजल्ट काम के लिहाज से बहुत बढ़िया हो जाएगा। यदि आप नया प्रोजेक्ट शुरू करना चाहते है तो उसके लिए समय बढ़िया है। यदि आप जॉब चेंज करना चाहते हैं तो वो भी कर सकते हैं। कर्म और आय के लिहाज से करियर आपका बढ़िया जाने वाला है।

Relationship status in the year 2024 वर्ष 2024 में रिलेशन की स्थिति: गुरु उन भावों को दृष्टि दे रहे हैं जिनके वो कारक हैं। इस वजह से आपको धार्मिक यात्रा करने का मौका मिल सकता है। गुरु पंचम भाव को देख रहे हैं और इसके भी कारक ग्रह गुरु हैं। संतान के लिए पहले 8 महीने बहुत शुभ हैं। जो लोग संतान की चाह में हैं उनके लिए समय बहुत शुभ है। राहु का गोचर ग्यारहवें भाव में आपके लिए पूरा साल बढ़िया रहेगा। गुरु बारहवें भाव में हैं और ये शुभ गोचर नहीं है। गुरु की एक दृष्टि जाएगी पंचम भाव के ऊपर। सिंगल लोगों के लिए दरवाजे खुलेंगे मई के बाद। गुरु सप्तम स्थान को देखेंगे। जिन जातकों की शादी नहीं हुई है उनके लिए ये गोचर बहुत शुभ है। गुरु की दृष्टि भाग्य स्थान के ऊपर।

Health status in the year 2024 वर्ष 2024 में सेहत की स्थिति: हेल्थ के लिहाज से समय काफी ठीक है। मंगल गोचर में चलते रहेंगे। पहले 4 महीने बहुत शुभ रहेंगे।
 
Status of education in the year 2024 वर्ष 2024 में शिक्षा की स्थिति: गुरु पंचम को सक्रीय करेंगे। एजुकेशन के लिहाज से समय आपके लिए बहुत बढ़िया हो जाएगा। जो लोग रिसर्च से जुड़ा काम करना चाहते हैं उनके लिए भी समय बहुत सही रहेगा। 


नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

Prachi Sharma

Advertising