Utpanna ekadashi 2021: संकट दूर करना है तो उत्पन्ना एकादशी पर आजमाएं अपनी राशि का खास उपाय

Tuesday, Nov 30, 2021 - 10:41 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ 
उत्पन्ना एकादशी इस वर्ष 30 नवंबर, 2021 दिन मंगलवार को पड़ रही है। प्रत्येक वर्ष मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को उत्पन्न एकादशी के नाम से जाना जाता है। धार्मिक ग्रंथों में इस दिन को बेहद खास व पवित्र माना जाता है। इसलिए इस दिन विष्णु भगवान की विधि वत पूजा तो की जाती है बल्कि साथ ही साथ विभिन्न प्रकार के ज्योतिष उपाय आदि भी किए जाते हैं। तो वहीं इसके अतिरिक्त इस दौरान इनके अनेकों मंत्रों का जप करना भी लाभदायक माना जाता है। तो आइए उतपन्ना एकादशी के उस खास उपलक्ष्य पर जानते हैं विष्णु भगवान से जुड़े राशि अनुसार उपाय।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राशि अनुसार इन उपायों को करने से व्यक्ति के जीवन में आने वाले संकट दूर हो जाते हैं, और जीवन पहले से बेहतर होता है।

मेष राशि उपाय- इन राशि वालों को सरसों के तेल का दान गरीबों को देना चाहिए।

वृषभ राशि उपाय- इन राशि वालों को गरीब को और गौशाला में ज्वार का दान देना चाहिए।

मिथुन राशि उपाय- इन राशि वालों को उड़द आटे की गोलियां बनाकर मछलियों को खिलाना चाहिए।

कर्क राशि उपाय- इन राशि वालों को भगवान शिव को बेलपत्र अर्पित करना चाहिए।

सिंह राशि उपाय- इन राशि वालों को दुर्गा के श्री चरणों में 108 गुलाब अर्पित करना चाहिए।

कन्या राशि उपाय- इन राशि वालों को वट वृक्ष या पीपल के पेड़ में जल अर्पित करना चाहिए।

तुला राशि उपाय- इन राशि वालों को गरीब कन्याओं को दूध-दही का दान देना चाहिए।

वृश्चिक राशि उपाय- इन राशि वालों को खड़े (साबुत) मसूर सफाई कर्मचारी को दान में देना चाहिए।

धनु राशि उपाय- इन राशि वालों को अंधे व्यक्ति को भोजन और कुष्ठ रोगियों को चने की दाल देनी चाहिए।

मकर राशि उपाय- इन राशि वालों को पक्षियों को बाजरा खिलाना चाहिए।

कुंभ राशि उपाय- इन राशि वालों को 800 ग्राम दूध और 800 ग्राम उड़द बहते पानी में प्रवाह करना चाहिए।

मीन राशि उपाय- इस राशि वालों को मंत्र 'ॐ विष्णवे नम:' का अधिक से अधिक संख्या में जाप करना चाहिए। 

Jyoti

Advertising