Upay To Get Maa Lakshmi Blessing: अपनी दिनचर्या में करें थोड़ा बदलाव, महालक्ष्मी खुद चलकर आएंगी आपके द्वार

Friday, Jun 09, 2023 - 11:50 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Maa Laxmi ki Kripa Paane ke Upay: माता लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है। दिवाली के दिन मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करते हैं और प्रार्थना कि जाती है की वह धन-धान्य से परिपूर्ण कर दें। क्या आप जानते हैं कि इसके अलावा भी आप कुछ उपायों के द्वारा माता लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं, कुछ ऐसे उपायों के बारे में जिनको आजमाकर आप भी धन-धान्य और समृद्धि से पूर्ण हो जाएंगे।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें



सुबह उठकर सबसे पहले अपनी हथेलियों को जरूर देखें और मन ही मन मां लक्ष्मी जी से प्रार्थना करें।

किसी से भी मंगलवार के दिन कर्ज न लें, साथ ही कर्ज की पहली किस्त बुधवार को देना शुरू करें।

लक्ष्मी मंदिर या अन्नपूर्णा मंदिर जा कर थोड़े से अक्षत (चावल) घर लाकर लाल वस्त्र में लपेट कर घर में ही धन रखने के स्थान में रखें।

मूंग की दाल खाने और दान करने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। अगर आप इसकी शुरुआत बुधवार से करते हैं तो उसकी शुभता की ज्यादा वृद्धि होती है।

हफ्ते में एक दिन अपने कार्यक्षेत्र के किसी कर्मचारी को भरपेट भोजन अवश्य कराएं। विशेष तौर पर शनिवार को भोजन करवाने से आपको धन लाभ मिलेगा।



अपने काम करने के स्थान या वर्क टेबल पर एक खड़ी हल्दी की गांठ भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी के चरणों से स्पर्श करा के पीले कपड़े में बांधकर रखना आर्थिक स्थिति में विशेष लाभ देता है।

घर में देसी घी का दीपक जलाना और पूजा के स्थान पर थोड़ा सा देसी घी खुले पात्र में रखना मां लक्ष्मी को आकर्षित करता है। ऐसा इसलिए क्योंकि मां लक्ष्मी को देसी घी की सुगंध आकर्षित करती है।

श्री सूक्त कनकधारा स्तोत्र का पाठ प्रतिदिन करना चाहिए। मां लक्ष्मी का दिव्य मंत्र "ऊँ ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसिद्ध नमः" मंत्र का नियमित 108 बार जाप करें।

कभी भी जूठे हाथ से रुपए-पैसे को स्पर्श न करें। रुपए गिनते समय नोट पर कभी भी थूक न लगाएं। इससे मां लक्ष्मी का अपमान होता है और वह रूठ जाती हैं।

झाड़ू को कभी भी पैर से ठोकर न मारें और उसे हमेशा छिपाकर रखें। कभी भी खड़ी झाड़ू न रखें।

वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड राष्ट्रीय गौरव रत्न से विभूषित
पंडित सुधांशु तिवारी
9005804317

Niyati Bhandari

Advertising