जानें, कब है तुलसी विवाह और इस दिन का महत्व

Monday, Nov 04, 2019 - 03:33 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर तुलसी विवाह की परंपरा होती है। इस साल ये दिन 08 नवंबर को पड़ रहा है। हिंदू धर्म में बड़ी धूम-धाम के साथ इस दिन का आयोजन किया जाता है। बता दें कि तुलसी महारानी का विवाह शालिग्राम के साथ किया जाता है और पूरे रीति-रिवाज के साथ हर रस्म को निभाया जाता है। आज हम आपको इस दिन के महत्व और इसके लाभ के बारे में बताने जा रहे हैं। 

लाभ
मान्यता है कि एकादशी के दिन तुलसी और भगवान शालिग्राम की विधिपूर्वक पूजा कराने से वैवाहिक जीवन में आ रही समस्याओं का अंत हो जाता है। जिन लोगों का विवाह नहीं हो रहा है, उन लोगों के रिश्ते पक्के हो जाते हैं। इतना ही नहीं, तुलसी विवाह कराने से कन्यादान जैसा पुण्य प्राप्त होता है।

महत्व
कार्तिक शुक्ल एकादशी को देवउठनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु योग निद्रा से बाहर आते हैं। उनके साथ सभी देवता भी योग निद्रा का त्याग कर देते हैं। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा होती है। फिर भगवान शालिग्राम और तुलसी का विवाह कराया जाता है। इस दिन से ही विवाह, मुंडन, उपनयन संस्कार जैसे मांगलिक कार्य प्रारंभ हो जाते हैं।
 

Lata

Advertising