प्रतिदिन करें तुलसी पूजन, धन के साथ घर में बनी रहेगी सुख-शांति

Sunday, Dec 25, 2016 - 03:06 PM (IST)

तुलसी के पौधे को लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। कहा जाता है कि जिन घरों में तुलसी का पौधा लगा होता है, वहां लक्ष्मी का वास होता है। अपने घर में एक तुलसी का पौधा जरूर लगाएं। इसे उत्तर, पूर्व या उत्तर-पूर्वी दिशा में लगाएं या फिर घर के सामने भी लगा सकते हैं। प्रतिदिन तुलसी पूजा करने से व्यक्ति को कई लाभ प्राप्त होते हैं। 

 

* तुलसी पौधे की प्रतिदिन पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है अौर पूजा करने वाले व्यक्ति को व्रत, यज्ञ अौर हवन करने के बराबर फल मिलता है। 

 

* प्रतिदिन तुलसी पौधे के दर्शन मात्र से ही व्यक्ति के पाप कम हो जाते हैं। 

 

* हर दिन तुलसी के पूजन से मोक्ष की भी प्राप्ति होती है। 

 

* घर से बाहर जाने से पूर्व तुलसी के दर्शन करके जाना शुभ होता है। 

 

* तुलसी के पौधे में अौषधीय गुण भी होते हैं। इसके पत्तों को पानी में डालने से कीटाणु मर जाते हैं। 

 

* तुलसी माला से लक्ष्मी मंत्र का नित्य पाठ करने से धन की प्राप्ति होती है अौर परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। 

 

* प्रतिदिन स्नानदि कार्यों से निवृत होकर तुलसी के पास दीपक प्रज्वलित करने से देव दोष खत्म होता है। 

 

* तुलसी पत्ता तोड़ने से पहले तुलसी मां से अनुमति लेनी चाहिए या इस मंत्र का उच्चारण करें-

 

ॐ सुभद्राय नमः
ॐ सुप्रभाय नमः
 

 

मातस्तुलसि गोविन्द हृदयानन्द कारिणी 
नारायणस्य पूजार्थं चिनोमि त्वां

 

Advertising