पेड़ भी बन सकते हैं आपका Helping Hand, शास्त्रों में बताया गया है इनका महत्व

Wednesday, Dec 04, 2019 - 11:21 AM (IST)

जितना पेड़-पौधों का होना मानव के जीवित रहने के लिए ज़रूरी है, उतने ही ये मनुष्य की सुख-समृद्धि में भी भागीदार होते हैं। आप में से बहुत से लोग पहली लाइन पढ़ने के बाद इस सोच में पड़ गए होंगे कि आख़िर कैसे पेड़ पौधे व्यक्ति को सुख-समृद्धि बढ़ाने में मदददगार साबित होते हैं। तो आपको बता दें कि इसके लिए आपको ज्यादा कुछ सोचने की ज़रूरत नहीं है क्योंकि हम आपको अपने इस आर्टिकल में पेड़-पौधे से जुड़ी जानकारी ही देंगे। जिसमें हम आपको बताएंगे कि पेड़-पौधों का हमारे जीवन में महत्व। साथ ही साथ बताएंगे कि किस वजह से घर आदि में लगे पेड़ पौधे अच्छे परिणाम प्रदान नहीं कर पाते। तो आइए शुरू करते हैं पेड़-पौधों से जुड़ी इस खास जानकारी का किस्सा, जिसे जानने के बाद आप भी अच्छे से समझ पाएंगे कि कैसे ये आपका कल्याण कर सकते हैं। 

आप में से बहुत से लोगों ने सुना होगा घर में पेड़ लगाने से हरियाली आती है। साथ ही इसके शुभ प्राभाव से घर-परिवार के लोगों को कभी स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी नहीं होती। परंतु कई बार ये पेड़ पेड़ अच्छें परिणाम नहीं देते।

इसका कारण है कि आधी-अधूरी जानकारी। जी हां, बहुत से लोगों को इस बात की जानकारी नहीं होती कि उन्हें घर में कौन सा पेड़ या पौधा लगाना चाहिए। जैसे कि आप में लगभग लोग जानते ही होंगे कि हिंदू धर्म में तो पेड़-पौधे में देवताओं का वास माना गया तो अगर इनको घर में रखकर किसी प्रकार की भूल हो जाए तो इनका शुभ फल प्राप्त नहीं होता। तो आइए जानते हैं वृहतसंहिता के अनुसार घर में कौन सा पेड़ किस दिशा में लगाया जाना चाहिए, जिससे अशुभ नहीं शुभ फल प्राप्त हो सके। 

नीम: नीम का पेड़ हिंदू धर्म में खासा महत्व रखता है। बहुत से लोगों को इस बारे में नहीं पता। जिस कारण सामान्यत: लोग इसे अपने निवास स्थल पर लगाने में विश्वास नहीं रखते, परंतु बता दें इसे घर में लगाना काफ़ी शुभ माना जाता है। कहा जाता है पॉजिटिव एनर्जी के साथ-साथ यह पेड़ कई प्रकार से कल्याणकारी होता है।

तुलसी: नीम की तरह हिन्दू धर्म में तुलसी के पौधे को भी खास महत्व प्रदान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तुलसी के पौधे को एक तरह से लक्ष्मी का रूप माना गया है। घर में किसी तरह की नेगेटिविटी एनर्जी को दूर करने के लिए तुलसी का पौधा लगाना सबसे अच्छा रहता है। परंतु ध्यान रखें इसे कभी घर के दक्षिणी भाग में नहीं लगाएं । ऐसा करने से फायदे के बदले नुकसान पहुंच सकता है।

आंवला: वास्तु शास्त्र की मानें अगर घर में आंवले का पेड़ लगा हो तो ध्यान रहे ये उत्तर या पूर्व दिशा में होना चाहिए। इसे अत्यंत लाभदायक है, इसे लगाने से घर के सद्स्यों के सभी कष्टों का निवारण हो जाता है।

केला: धार्मिक कारणों से काफी केले का पेड़ अधिक महत्वपूर्ण माना गया है। मान्यताओं के मुताबिक गुरुवार को इसकी पूजा की जाती है। साथ ही बता दें धार्मिक कार्यों में केले के पत्ते का ही इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए घर में केले का पेड़ लगाने के लिए ईशान कोण सबसे बेहतर माना जाता है। कहा जाता है अगर बच्चे इस पेड़ की छांव तले बैठकर पढ़ाई करते हैं तो उनकी स्मरण शक्ति तेज़ होती है।

बांस: शास्त्रों के अनुसार घर में बांस का पौधा लगाना अच्छा माना जाता है। मान्यता है यह वयक्ति की समृद्धि तथा सफलता को ऊपर ले जाने की क्षमता रखता है।

नारियल: नारियल का पेड़ लगाने से घर के लोगों के मान-सम्मान में वृद्धि होती है।

 

Jyoti

Advertising