कल से आरंभ होगा प्रेम का मौसम, फाग महोत्सव में जमेगा रंग

Friday, Feb 10, 2017 - 12:03 PM (IST)

अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार वैलेंटाइन सप्ताह का आरंभ हो चुका है। हिंदू पंचांग में फाल्गुन से प्रेम का मौसम आरंभ होता है। यह महीना 11 फरवरी से लेकर 12 मार्च, 2017 तक रहेगा। फाल्गुन महीना हिंदू पंचांग का अंतिम महीना है जैसे अंग्रेजी महीने में दिसम्बर होता है वैसे ही हिंदू पंचांग में फाल्गुन होता है। यह सारा महीना आनंदोल्लास से भरा होता है। हिंदू पंचांग में 12 महीने होते हैं चैत्र, वैशाख, ज्येष्ठ, आषाढ़, श्रावण, भाद्रपद, आश्विन, कार्तिक, मार्गशीर्ष, पौष, माघ, फाल्गुन हर महीने में पहले 15 दिन तो कृष्ण पक्ष के होते फिर अगले 15 दिन शुक्ल पक्ष के होते हैं। हर महीने का आखिरी दिन पूर्णिमा होता है। महीने के बीच में अमावस्या आती है। फाल्गुन के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को होली होती है। होली के अगले दिन से नया साल प्रारंभ होता है।

सनातन धर्म में फाग महोत्सव बहुत धूम-धाम से मनाया जाता है। इस माह का मुख्य आकर्षण है फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाने वाला रंगों का त्यौहार होली। पारंपरिक रूप से दो दिन मनाया जाता है। होली के एक दिन पहले लोग रात को होलिका जलाते हैं जिसमें वैर और उत्पीडऩ की प्रतीक होलिका जलती है। उसके अगले दिन दुलेंडी मनाई जाती है। दुलेंडी पर सभी एक-दूसरे पर गुलाल बरसाते हैं तथा पिचकारियों से गीले रंग लगाते हैं।  होली पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती है।

 
त्यौहारों की धूम के साथ फाग महोत्सव में जमेगा रंग

गणेश चतुर्थी- 14 फरवरी को चंद्रोदय समय 8:29 बजे।

सीता अष्टमी - 19 फरवरी

गुरू रामदास नवमी - 20 फरवरी

विजया एकादशी- 22 फरवरी

प्रदोष व्रत- 24 फ़रवरी

शिवरात्रि - 24 फ़रवरी

फाल्गुन अमावस्या- 26 फरवरी

आमालकी एकादशी - 8 मार्च

प्रदोष व्रत- 10 मार्च

फाल्गुन पूर्णिमा- 12 मार्च 

होली- (होलिका दहन) 12 मार्च

होली- 13 मार्च

Advertising