आज का पंचांग- 05 जुलाई, 2020

Sunday, Jul 05, 2020 - 08:58 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Aaj Ka Hindi Panchang:  5 जुलाई, 2020 रविवार  आषाढ़ शुक्ल तिथि पूर्णिमा (प्रात: 10.14 तक) तथा तदोपरांत तिथि प्रतिपदा।

विक्रमी सम्वत् : 2077, आषाढ़ प्रविष्टे : 22, राष्ट्रीय शक सम्वते: 1942, दिनांक: 14 (आषाढ़), हिजरी साल : 1441, महीना : जिल्काद, तारीख : 13, सूर्योदय : प्रात: 5.33 बजे, सूर्यास्त: सायं 7.32 बजे (जालंधर समय), नक्षत्र: पूर्वाषाढा़ (रात : 11.02 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र उत्तराषाढ़ा, योग: ऐन्द्र (रात 11.02 तक) तथा तदोपरांत योग वैधृति, चंद्रमा: धनु राशि पर (5 जुलाई दिन-रात तथा 6 को प्रात: 5.01तक) तथा तदोपरांत मकर राशि पर प्रवेश करेगा, दिशा शूल : पश्चिम एवं नैर्ऋत्य दिशा के लिए, राहू काल: सायं साढ़े चार से छ: बजे तक।

पर्व, दिवस तथा त्यौहार : आषाढ़ी पूर्णिमा, गुरु पूर्णिमा, व्यास पूजा, गुरु पूर्णिमाउत्सव (श्री बद्रीनाथ धाम, उत्तराखंड), दरबार श्री पिंडोरी धाम (गुरदासपुर, पंजाब), श्री व्यास पूजा उत्सव (दरबार श्री ध्यानपुर, गुरदासपुर) चातुर्मास्य व्रत नियमादि प्रारंभ, तेरापंथ स्थापना दिवस (जैन), मेला रुद्र गंगा, (डोडा, जम्मू-कश्मीर), श्री गुरु हरगोबिंद जी प्रकाश दिवस। (नानकशाही कैलेंडर)। 

सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति:-

सूर्य मिथुन में
चंद्रमा धनु में
मंगल मीन में
बुध मिथुन में
गुरु धनुमें
शुक्र वृष में
शनि मकर में
राहू मिथुन में
केतु धनु में

    

Jyoti

Advertising