आज का पंचांगः 27 सितंबर, 2019

Friday, Sep 27, 2019 - 08:39 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
27 सितंबर, 2019 शुक्रवार आश्विन कृष्ण तिथि त्रयोदशी (प्रात: 7.32 तक) तथा तदोपरांत तिथि चतुर्दशी का क्षय। 

विक्रमी सम्वत् : 2076, आश्विन प्रविष्ट : 11, राष्ट्रीय शक सम्वत: 1941, दिनांक: 5 (आश्विन), हिजरी साल: 1441, महीना: मुहर्रम, तारीख: 27, सूर्योदय: 6.22 बजे, सूर्यास्त: 6.15 बजे (जालंधर समय), नक्षत्र: पूर्वा फाल्गुणी (27-28 मध्य रात 1.05 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र उत्तरा फाल्गुणी। योग: शुभ (27-28 मध्य रात 12.40 तक) तथा तदोपरांत योग शुक्ल, चंद्रमा सिंह राशि पर (27 सितम्बर दिन-रात तथा 28 को प्रात: 6.19 तक)। भद्रा रहेगी (प्रात: 7.32 से लेकर सायं 5.39 तक)। पर्व, दिवस तथा त्यौहार: मासिक शिवरात्रि व्रत, शस्त्र, विष, जल, अग्रि, दुर्घटना (अपमृत्यु वालों) में मरे लोगों का श्राद्ध, विश्व पर्यटन दिवस, मेला हमीरा (कुरुक्षेत्र), मेला आशा  पति (मार्तण्ड, जम्मू-कश्मीर)। दिशा शूल : पश्चिम एवं नैऋत्य दिशा के लिए। राहू काल: प्रात: साढ़े दस से दोपहर बारह बजे तक।

सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति :-
सूर्य कन्या में
चंद्रमा सिंहमें
मंगल कन्या में
बुध कन्या में
गुरु वृश्चिकमें
शुक्र कन्या में
शनि धनु में
राहू मिथुन में
केतु धनु में

Lata

Advertising