आज का पंचांगः 12 नवंबर, 2019

Tuesday, Nov 12, 2019 - 09:41 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
12 नवम्बर, 2019 मंगलवार कार्तिक शुक्ल तिथि पूर्णिमा (सायं 7.05 तक) तथा तदोपरांत तिथि प्रतिपदा। 

विक्रमी सम्वत् : 2076, कार्तिक  प्रविष्टे 27, राष्टीय शक सम्वत: 1941, दिनांक: 21 (कार्तिक), हिजरी साल: 1441, महीना: रबि-उल-अव्वल, तारीख: 14, सूर्योदय: 6.56 बजे, सूर्यास्त: 5.27 बजे (जालंधर समय), नक्षत्र: भरणी (रात 8.51 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र कृतिका। योग: व्यतिपात (प्रात: 10.36 तक) तथा तदोपरांत योग वरियान,  चंद्रमा मेष राशि पर (12-13 मध्य रात 3.11 तक) तथा तदोपरांत वृष राशि पर प्रवेश करेगा। पर्व, दिवस तथा त्यौहार:  कार्तिक पूर्णिमा, कार्तिक स्नान समाप्त, श्री सत्य नारायण व्रत, भीष्म पंचक समाप्त, श्री गुरु नानक जयंती, त्रिपुरोत्सव, चातुर्मास्य व्रत नियमादि समाप्त (जैन), मेला राम तीर्थ (अमृतसर, पंजाब), मेला कपाल मोचन (हरियाणा), मेला पुष्कर तीर्थ (राजस्थान), मेला गढ़ गंगा (उत्तर प्रदेश), मेला बाबा झिड़ी (जम्मू-कश्मीर), पं. मदन मोहन मालवीय पुण्यतिथि। दिशा शूल: उत्तर एवं वायव्य दिशा के लिए। राहू काल: बाद दोपहर तीन से साढ़े चार बजे तक। 

सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति :-
सूर्य तुला में
चंद्रमा मेष में
मंगल तुला में
बुध तुला में
गुरु धनुमें
शुक्र वृश्चिक में
शनि धनु में
राहू मिथुन में
केतु धनु में

Lata

Advertising