आपका राशिफल: 11 मई, 2019

Saturday, May 11, 2019 - 08:39 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
आज शनिवार तारीख़ 11.05.19, वैशाख शुक्ल सप्तमी चंद्र कर्क राशि व पुष्य नक्षत्र का योग बन रहा है।  इसके अलावा आज गंगा सप्तमी का पर्व भी मनाया जाएगा। बता दें कि हिंदू धर्म में जिस नदी को मां के समान दर्ज़ा प्राप्‍त है, वह हैं मां गंगा ही हैं। गंगा सप्‍तमी को मां गंगा के द्वितीय जन्‍म की तिथि के रूप में मनाया जाता है। ज‍बकि धरती पर पहली बार गंगा का अवतरण ज्‍येष्‍ठ शुक्‍ल दशमी अर्थात दशहरे के दिन हुआ था। जिसे गंगा दशहरे के रूप में मनाया जाता है। पंडित कमल नंदलाल से अपना आज का राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें।

भाग्यांक- 1
शुभरंग- मेहरून
शुभदिशा- पूर्व
राहुकाल- 8:57 से 10:38 तक भद्रा 19:44 से 05:37 तक
संध्याकाल- 16:44 से 19:44 तक 
विशेष- गंगा सप्तमी

विशेष: वैशाख शुक्ल सप्तमी पर गंगा जन्मोत्सव के रूप में गंगा सप्तमी मनाएंगे। इस दिन गंगा स्वर्ग से महादेव की जटाओं में पहुँची थीं। इनके खास उपायों से पाप मुक्ति मिलती है। दुखों दूर होते है, रोगों निवारण होता है व दुर्भाग्य दूर होता है।

बर्थडे का खास उपाय: दुखों से मुक्ति पाने के लिए 7 लाल मिर्च के बीज सिर से 7 बार वारकर जल प्रवाह करें।

मैरिज एनिवर्सरी का खास उपाय: दुर्भाग्य दूर करने के लिए 7 मुट्ठी सतनाजा किसी भिखारी को दान करें।

आज का ख़ास उपाय: पानी में गंगाजल मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं और गंगे शिव तारिणी नाम: मंत्र का जाप करें।

पाप मुक्ति का विशेष उपाय: कलश में कुछ बूंदे गंगाजल मिलकर अशोक के 7 पत्ते व नारियल रखकर गंगा कलश स्थापित कर विधिवत पूजा करें। विशेष मंत्र ॐ गंगायै नमः जपते हुए खुद पर छींटें मारें। विशेष टाइम: 17:44 से 18:44 तक।

Jyoti

Advertising