Kundli Tv- वैधृति योग: इन राशि वालों को मिलेगा धोखा

Friday, Sep 14, 2018 - 10:09 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें Video)
मेष राशि वालों आज बच्चों से खुशखबरी मिलेगी। ससुराल से गिफ्ट मिलने का योग बन रहा है। इस राशि की लड़कियों के सपने पूरे होंगे। ईश्वर में आस्था बढ़ेगी। धार्मिक काम में दान देंगे।
शुभ रंग- नीला  शुभ नंबर- 2

 
वृष राशि वालों आज अपने नाराज दोस्त को मना लेंगे। आज किसी से तर्क-वितर्क न करें। अपनी बात शांति पूर्वक करें। परिवार से पूरी मदद मिलेगी। बड़े भाई को पुरस्कार मिलने का योग है।
शुभ रंग- पिंक  शुभ नंबर- 6
 

मिथुन राशि वालों आज आप बहुत शांत नज़र आएंगे। आपके आसपास खुशनुमा माहौल बना रहेगा। जीवन साथी से ढेर सारा प्यार मिलेगा। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं। उन्हें शुभ समाचार मिलेगा।
शुभ रंग- ग्रीन  शुभ नंबर- 1

कर्क राशि वालों आज आपको धन लाभ होने का प्रबल योग है। नई गाड़ी खरीदने के लिए शुभ समय है। रोमांस के लिए आज का दिन बढ़िया है। जीवन साथी के साथ शाम को घूमने जाएंगे। नौकरीपेशा लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।
शुभ रंग- लाल  शुभ नंबर- 8

 
सिंह राशि वालों आज आपका दिन खुशनुमा बीतेगा। काम में मन लगा रहेगा। आज आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। आज पड़ोसी को कुछ गिफ्ट करें।
शुभ रंग- मैरुन  शुभ नंबर- 4

कन्या राशि वालों आज सफलता आपके कदम चूमेगी। जो भी काम करेंगे उसमें कोई बाधा नहीं आएगी। आर्थिक स्थिति स्ट्रांग होगी। नया मकान लेने का योग बन रहा है। आपको शुभ फल प्राप्त होगा।
शुभ रंग- नीला  शुभ नंबर-7

तुला राशि वालों आज आपके परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। बच्चों के साथ खूब मौज-मस्ती करेंगे। इस राशि के बुजुर्गों को सम्मान प्राप्त होगा। सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें।
शुभ रंग- क्रीम शुभ नंबर- 5
 

वृश्चिक राशि वालों आज अपने पारिवारिक झगड़ों को हल कर लेंगे। जबकि इस राशि के बुजुर्ग पूजा-पाठ में समय बिताएंगे। आज आप डेटिंग पर जा सकते हैं। अगर किसी को प्रपोज करना चाहते हैं तो आज ही कर डालिए।
शुभ रंग- पीच शुभ नंबर- 1
 

धनु राशि वालों आज आप अपने परिवार की मदद करेंगे। राज्य में उन्नति होगी।दोस्तों के साथ संबंध पहले से मधुर होंगे। घरेलू सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। हनुमान चालीसा का पाठ नियमित रुप से करें।
शुभ रंग- नारंगी शुभ नंबर-9
 

मकर राशि वालों आज बिजनेस में कुछ नुकसान हो सकता है। अपने सामान का विशेष ख्याल रखें। बच्चों के लिए शॉपिंग करने जाएंगे और लव मेट से आपकी नजदीकियां बढ़ेंगी।
शुभ रंग- मैरुन शुभ नंबर- 3
 

कुंभ राशि वालों दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी। नया बिजनेस शुरु कर सकते हैं। वर्क प्लेस पर स्थिति सामान्य रहेगी। वृद्ध महिला की मदद करने से आपका सुख सौभाग्य बढ़ेगा।
शुभ रंग- सफ़ेद शुभ नंबर- 2

मीन राशि वालों आज बिजनेस में कामयाबी मिलने का योग है। अगर आप जॉब की तलाश में हैं तो आज इस संबंध में अच्छी खबर मिलेगी। इस राशि की लड़कियों को गिफ्ट मिलने का योग है।
शुभ रंग- काला शुभ नंबर- 6

Kundli Tv- Birth time और वास्तु का क्या है CONNECTION (देखें Video)

Niyati Bhandari

Advertising