आज का राशिफल: 23 जून, 2019

Sunday, Jun 23, 2019 - 09:14 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
आज दिनांक 23 जून 2019, दिन रविवार आषाढ़ कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। चंद्र कुंभ राशि में रहेंगे और शतभिषा नक्षत्र, जोकि 24 बजकर 07 मिनट तक रहेगा। आकाशमंडल में स्थित 27 नक्षत्रों में से 24वां नक्षत्र शतभिषा होता है और इसके स्वामी राहु हैं, जोकि एक छाया ग्रह है और इसकी राशि कुंभ है। इसके अलावा अगर आप कोई शुभ काम करने की साेच रहे हैं तो राहुकाल के समय को ध्यान में रखकर ही करें। क्योंकि उसमें कोई शुभ कार्य नहीं किया जाता है। आगे जानते हैं राहुकाल के समय और पंडित कमल नंदलाल से आज के राशिफल को, जिसके लिए यहां क्लिक करें। 

भाग्यांक
शुभरंग हरा 
शुभदिशा उत्तर 
राहुकाल 17:34 से 19:18 
प्रीति योग- सूर्योदय से 21:52
अभिजित मुहूर्त 11:56 से 12:51 
विशेष: देवी गायत्री पूजन।

स्पेशल: मिथुन संक्रांति के साथ ही गायत्री पूजन की महत्वता बढ़ गई है। वेद माता गायत्री प्रकृति के पांच स्वरूपों में से एक हैं। इनके विशेष उपायों से क्रोध से मुक्ति, बुद्धि तेज़ होती है, दांपत्य कलह से छुटकारा मिलता है, एंट्रेंस एग्जाम में सक्सेस मिलती है।

विशेष उपाय: देवी गायत्री की विधिवत पूजा करें। देवी गायत्री पर चढ़े गेहूं के दाने कपूर से जलाएं। क्रोध से मुक्ति मिलेगी।
विशेष मंत्र:: ॐ परब्रह्मस्वरूपिणे नमः मंत्र का जाप करें। 
विशेष टाइम: 11:56 से 12:51

बर्थडे का खास उपाय: देवी गायत्री पर चढ़े सिंदूर से नित्य तिलक करें। इससे बुद्धि तेज़ होगी।

मैरिज एनिवर्सरी का खास उपाय: दंपति देवी देवी गायत्री पर लाल फूलों की माला चढ़ाएं। इससे दांपत्य कलह से छुटकारा मिलेगा। 

आज का ख़ास उपाय: देवी गायत्री पर चढ़ा लाल-सुनहरी पेन इस्तेमाल करें। एंट्रेंस एग्जाम में सक्सेस मिलेगी।  

Lata

Advertising