Onam 2020: आज करें ये पूजा और उपाय, हर तरह की Tension होगी दूर

Monday, Aug 31, 2020 - 07:04 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Onam 2020: आज सोमवार 31 अगस्त को भाद्रपद शुक्ल त्रियोदशी पर ओणम पर्व मनाया जाएगा। यह पर्व सिंह संक्रांति के बाद श्रावण नक्षत्र के आने पर मनाया जाता है। ये शुभ दिन महादानी राजा बली व वामन अवतार को समर्पित है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार चंद्रमा शशित श्रवण नक्षत्र का भगवान विष्णु से गहरा संबंध है। वामन अवतार द्वारा लिए गए तीन पदचिन्हों को श्रवण नक्षत्र का प्रतीक माना जाता है। मान्यतानुसार इस दिन श्रीहरि की दूध, दही, चावल, चंदन व सफ़ेद पुष्पों व इक्षु से पूजा करने पर भौतिक लक्ष्यों की प्राप्ति होती है व आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। व्यक्ति के मानसिक विकार दूर होते हैं।


पूजन विधि: भगवान विष्णु के चित्र की विधिवत पूजा करें। गौघृत का दीप करें, चंदन धूप करें, चंदन, चावल, दही, दूध, सफ़ेद फूल और गन्ना के टुकड़ा चढ़ाएं। नैवेध में खीर का चढ़ाएं। इस विशेष मंत्र की 1 माला जपें। पूजा के बाद खीर बांट दें।


पूजन मंत्र: ॐ वैष्ण-वर्क्ष-विभूषणाय नमः॥


हर तरह की परेशानी दूर करेंगे ये उपाय
सफेद रंग के वस्त्र पहनें।

हर टेंशन को दूर भगाएगा ये मंत्र: ॐ विश्वात्मने नमः॥

धन प्राप्ति के लिए भगवान विष्णु को गन्ने के रस का भोग लगाएं।


मनोविकारों से मुक्ति हेतु भगवान विष्णु पर दूध चढ़ाकर जल प्रवाह करें।

जीवनसाथी संग भगवान विष्णु के मंदिर में चावल दान करने से गृहक्लेश मिटेगा।

Niyati Bhandari

Advertising