आज का गुडलक: संतान को दिलाएं नाम और यश का वरदान

punjabkesari.in Friday, Jul 28, 2017 - 06:27 AM (IST)

शुक्रवार दिनांक 28.07.17 को श्रावण माह के शुल्क पक्ष की षष्ठी पर श्रावणी स्कन्द षष्ठी का पर्व मनाया जाएगा। भगवान स्कन्द को कार्तिकेय कहा जाता है। यह भगवान शंकर व मां पार्वती के पुत्र हैं। माता द्वारा दिए गए एक शाप के कारण ही ये सदैव बालक रूप में रहते हैं। महादेव के तेज से उत्पन्न बालक स्कन्द की छह कृतिकाओं ने स्तनपान करा कर रक्षा की थी। इनके छह मुख हैं इसी कारण इन्हे 'कार्तिकेय' नाम से जाना जाता है। पुराण व उपनिषद में इनकी महिमा का उल्लेख मिलता है। स्कंदपुराण के नारद-नारायण संवाद के अंतर्गत स्कन्द षष्ठी को संतान प्राप्ति और संतान की पीड़ाओं का शमन करने वाला बताया गया है। इस दिन 'कुमार' अर्थात कार्तिकेय और शिव परिवार की पूजा शिवालय में करने का विधान है।


विशिष्ट पूजन: शिवालय में पूजन करें, घी का दीपक करें, गुगल धूप करें, वस्त्र अर्पित करें, सिंदूर से तिलक करें, सफ़ेद फूल चढ़ाएं, चावल की खीर का भोग लगाएं और पूजन  के उपरांत खीर किसी बटुक को खिला दें।


विशेष पूजन मुहूर्त: शाम 16:23 से शाम 18:27 तक रहेगा। 


अभिजीत मुहूर्त: दिन 12:00 से 12:54 तक।


अमृत काल: रात 23:26 से अगले दिन रात 1:06 तक।


यात्रा महूर्त: दिशाशूल-पश्चिम, नक्षत्र शूल-नहीं है, राहु कला वास - दक्षिण-पूर्व। अतः आज दक्षिण व दक्षिण-पूर्व दिशा की यात्रा टालें।


आज का गुडलक ज्ञान


गुडलक कलर: गुलाबी।


गुडलक दिशा: उत्तरपश्चिम।


गुडलक मंत्र: ॐ शारवाना-भावाया नमः॥


गुडलक टाइम: सुबह 11:45 से दिन 14:05 तक।


गुडलक टिप: दैनिक सफलता के लिए किसी गरीब बच्चे को दूध का दान करें।


आज जिनकी शादी की सालगिरह है: जीवनसाथी के साथ किसी शिवालय में तेल के 5 दीपक करें, इससे संतान सुख में वृद्धि होगी।


आज जिनका जन्मदिन है: भगवान कार्तिकेय पर मोर पंख चढ़ाकर स्टडी टेबल पर लगाने से पढ़ाई और करियर में सफलता मिलेगी।


आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News