गुडलक: आज लक्ष्मी देंगी धन का वरदान

punjabkesari.in Thursday, Sep 14, 2017 - 06:42 AM (IST)

आज नवमी तिथि का श्राद्ध है, जिसे सौभाग्यवती श्राद्ध अथवा मातृ नवमी के नाम से भी जाना जाता है। शास्त्रों में महिलाओं को लक्ष्मी स्वरूपा कहा गया है। जिस घर में स्त्रियों को विशेष सम्मान दिया जाता है, वहां महालक्ष्मी की विशेष कृपा बरसती है। आज के दिन अपने घर की अविवाहित पुत्री अथवा विवाहित बेटी को विशेष भोजन करवाकर या विवाहित बेटी के ससुराल पक्ष में विशिष्ट भोजन सामग्री भिजवा कर आप भी लक्ष्मी कृपा प्राप्त कर सकते हैं। 


बेटी को दिया ये भोजन देगा धन का वरदान: केसर खीर, बेसन का हलवा, सफेद और पीले रंग की मिठाई, केसर-भात और पीले रंग के फल। अगर घर में बेटी अथवा कन्या न हो तो किसी सुहागन महिला को कलश, जरकन, इत्र, आटा, शक्कर और घी भेंट स्वरूप दे सकते हैं। अगर महिला ब्राह्मणी हो तो ज्यादा अच्छा है। इसके साथ-साथ किसी कुंवारी कन्या को नारियल, मिश्री और मखाने भेंट कर आप महालक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त कर सकते हैं। 

 
विशेष: किसी भी श्राद्ध वाले दिन सिंघाड़े के आटे से बने मीठे- नमकीन पकवान खिलाएं जा सकते हैं। जो सामग्री सुहागन और कुंवारी कन्या को देने के लिए कहा गया है, वह आप अपनी बेटी को भी दे सकते हैं। 

 
महालक्ष्मी स्वरूप अपने घर की लक्ष्मी को ये भोज्य पदार्थ और भेंट श्राद्ध के खास दिन देने से धन की कभी कमी नहीं होती। व्यक्ति कर्जे के चक्रव्यूह से बहार आ जाता है। आयु में वृद्धि होती है। बुद्धि कुशाग्र होती है। परिवार में खुशहाली आती है। समाज में सम्मान प्राप्त होता है। प्रणय और भोग का सुख मिलता है। व्यक्ति का स्वास्थ्य अच्छा होता है और जीवन में वैभव आता है।


 
आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News