आज का पंचांग: 23 जनवरी, 2018 मंगलवार माघ शुक्ल तिथि षष्ठी

Tuesday, Jan 23, 2018 - 06:46 AM (IST)

23 जनवरी, 2018 मंगलवार माघ शुक्ल तिथि षष्ठी (सायं 4.40 तक)


विक्रमी सम्वत् : 2074, माघ प्रविष्टे: 10, राष्ट्रीय शक सम्वत्: 1939, दिनांक: 3 (माघ), हिजरी साल: 1439, महीना: जमादि-उल-अव्वल, तारीख: 5, सूर्योदय: 7.29 बजे, सूर्यास्त: 5.50 बजे (जालंधर समय), नक्षत्र: उत्तरा भाद्रपद (प्रात: 8.08 तक)।  योग: शिव  (प्रात: 09.59 तक), चंद्रमा मीन राशि पर, पंचक लगी रहेगी, प्रात: 8.08 के उपरांत जन्मे बच्चे को रेवती नक्षत्र की पूजा लगेगी। पर्व, दिवस तथा त्यौहार: नेता जी श्री सुभाष चंद्र बोस जयंती। दिशा शूल : उत्तर एवं वायव्य दिशा के लिए। राहू काल: बाद दोपहर 03.00 से 04.30 बजे तक। सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति :-


सूर्य मकर में
चंद्रमा मीन  में
मंगल वृश्चिक में
बुध धनु में
गुरु तुला में
शुक्र मकर में
शनि धनु में
राहू कर्क में
केतु मकर में

Advertising