आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Sunday, Apr 04, 2021 - 08:41 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's BirthdayPrediction in Hindi:- आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत शुभकामनाएं । 4 अप्रैल में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 4 होता है जिन के स्वामी राहू देव हैं। मूलांक 4 वाले जातक तेज दिमाग और कुशाग्र बुद्धि के स्वामी होते हैं। इनकी तार्किक शक्ति बहुत मजबूत होती है। ये लोग हर बात की तह तक जाना पसंद करते हैं। इनकी रिसर्च पावर काफी अच्छी होती है। यदि जन्म तिथि के अन्य अंक साथ दें तो मूलांक 4 वालों को शोध अथवा अनुसंधान के क्षेत्र में अच्छा काम करते हुए देखा जाता है। मूलांक 4 वाले जातक तकनीकी क्षेत्र में उन्नति हासिल करते हैं। ये लोग अच्छे जासूस, हेक्टर, इंटरनेट और वेबसाइट डेवलपर के रूप में काम करते हैं। इन्हें नई-नई तकनीकी खोज करना अच्छा लगता है। ये लोग पुरानी विचारधारा और सोच का विरोध करते हैं। हर समय किसी नई इन्वेंशन में लगे रहते हैं। 

समाज में लगातार परिवर्तन करना चाहते हैं, जिसके कारण इन्हें घरवालों और समाज की असहमति का सामना करना पड़ता है। मूलांक 4 वाले जातकों के जीवन में बहुत सी घटनाएं अकस्मात होती है। ये लोग स्वयं भी अचंभित करने वाले कामों को अंजाम देते हैं। इनके व्यवहार को समझ पाना व उसका अनुमान लगा पाना बहुत मुश्किल होता है। मूलांक 4 वाले जातक एक पल में कुछ और अगले ही पल में बिल्कुल विपरीत विचार के साथ खड़े होते हैं। इन लोगों के विचारों में स्थिरता का अभाव होता है, जिसका इन्हें बहुत बार नुकसान उठाना पड़ता है। 

इन लोगों को चाहिए कि एक अच्छे मार्गदर्शन और सलाह से सही दिशा का चुनाव करें और विचारों की उथल-पुथल पर अंकुश लगाएं। इन लोगों की सोच जन सामान्य से अलग होती है, जिसके कारण बहुत बार लोग इन पर विश्वास नहीं कर पाते और इन्हें समाज की मुख्यधारा से अलग-थलग कर दिया जाता है। मूलांक 4 वालों को चाहिए अपने क्रोध पर काबू रखें। बड़ों और गुरुजनों की सलाह का अनुसरण करें। आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए काफी उतार-चढ़ाव लेकर आएगा। बहुत सी घटनाएं इस वर्ष अकस्मात होंगी, चाहे सकारात्मक हो या नकारात्मक। 

अप्रैल के महीने का समय सावधानी से बिताएं। योजनाओं को पूरा करने के लिए मार्ग प्राप्त होंगे परंतु कोई भी निर्णय सोच समझ कर लें। जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। मई के महीने में विचारों में स्थिरता आएगी। क्रोध पर काबू रखें और अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं। किसी विदेशी मित्र से सहायता मिल सकती है। जून के महीने में पिता की सेहत का ख्याल रखें। किसी बड़े काम की जिम्मेदारी आपके ऊपर आ सकती है। जुलाई के महीने में भावनाओं में आकर कोई वायदा ना करें। वाणी पर संयम रखें। अगस्त के महीने के परिणाम आपकी सोच पर निर्भर करते हैं। 

सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ते हैं तो कार्यों में सफलता मिलेगी, अन्यथा विचारों की अस्थिरता और व्यर्थ के प्रलोभन आप को पथभ्रष्ट करेंगे। सितंबर के महीने में कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचें। आप बहुत से विचारों से घिरे रहेंगे। समय संयम और समझदारी से व्यतीत करने का है। अक्टूबर के महीने में सेहत का ख्याल रखें। अस्पताल का चक्कर लगाना पड़ सकता है। नवंबर के महीने में किसी की कही सुनी बातों में आकर या किसी वहम के चलते दांपत्य जीवन के सुखो में खटास आ सकती है। दिसंबर के महीने में यात्राओं के योग बनते हैं। वर्ष 2022 में जनवरी का महीना काफी उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। कारोबार में परिवर्तन देखने को मिलेंगे। फरवरी के महीने में कोई प्रेम संबंध जीवन में दस्तक दे सकता है। मार्च के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। माता पिता की सलाह का अनुसरण करें।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। 
ससुराल पक्ष के साथ व्यर्थ के विवाद को नजरअंदाज करें। 
हनुमान चालीसा का पाठ करें। चांदी का चौकोर टुकड़ा अपने साथ रखें। 
जौं को जल प्रवाह करें। काली उड़द की दाल जल प्रवाह करें। 
रोज सुबह शहद का सेवन करें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Jyoti

Advertising