आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Saturday, Mar 05, 2022 - 08:34 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म ेके साथ
मूलांक 5 वाले जातक बुद्धिमान और स्वाभिमानी होते हैं। वे जीवन में आई चुनौतियों का सामना करते हैं, और उनका अपनी सूझ बूझ से हल निकालते हैं। उनको बातें करने की आदत होती है। इस कारण इनके बहुत दोस्त होते हैं। ये लोग साहसी और कर्मशील होते हैं। मूलांक 5 वाले नौकरी की अपेक्षा व्यापार में ज्यादा सफलता प्राप्त करते हैं। अक्सर इनकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है। संचार के क्षेत्र में इनको लाभ प्राप्त होता है। आमतौर पर दाम्पत्य जीवन सुखद व्यतीत करते हैं।

इस वर्ष मार्च के महीने में कार्यक्षेत्र में काम की व्यस्तता के बावजूद परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त करेंगे। अप्रैल का महीना पारिवारिक कार्यों को पूरा करने के लिए थोडा भाग दौड़ भरा रहेगा। अचानक धन लाभ हो सकता है। मई में व्यापार में निर्धारित लक्ष्यों से अधिक लाभ प्राप्त करने में सफलता मिलेगी। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल होने का मन बना सकते हैं। जून में दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करेंगे। जीवनसाथी से कोई कीमती उपहार मिलने की उम्मीद है। जुलाई के महीने में नवविवाहित दंपतियों को संतान से सम्बंधित कोई सुखद समाचार मिल सकता है। अगस्त में कार्यक्षेत्र में किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने में थोडा समय लग सकता है। 
 

परन्तु अधिकारीयों और सहकर्मियों का सहयोग आपको पूरा मिलेगा। सितम्बर में पुराने दोस्तों के साथ मुलाक़ात होगी, वे आपके व्यापार में चल रही समस्याओं का हल निकालने में आपकी मदद करेंगे। अक्टूबर के महीने में संतान की किसी जिद को पूरा करेंगे। विद्यार्थियों के लिए यह महीना लाभकारी रहेगा। नवम्बर में पारिवारिक कार्यों को पूरा करना आपकी प्राथमिकता रहेगी। जिनको पूरा करने में माता का सहयोग मिलेगा। अगले वर्ष जनवरी में परिवार के साथ किसी मनोरंजक स्थान में घूमने का कार्यक्रम बना सकते हैं। फ़रवरी के महीने में आपके सरल स्वभाव की आपके परिजन तारीफ़ करेंगे। बच्चे खेलकूद में अपना अधिकतर समय व्यतीत करेंगे।

उपाय- इस वर्ष शुभ फल प्राप्त करने के लिए गाय को हरा चारा खिलाएं।
मूंग की दाल का हलवा बना कर मंदिर में दान करें।
हरे रंग के वस्त्रों को दान करें। 
घर में चौड़े पत्ते वाले पौधे न रखें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Jyoti

Advertising