आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Thursday, Jun 10, 2021 - 08:42 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction in Hindi:- आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत शुभकामनाएं । 10 जून में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है जिन के स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातक काफी प्रभावशाली व्यक्तित्व वाले होते हैं। इन लोगों का आभामंडल इतना आकर्षक होता है कि लोग इनकी बातों का अनुसरण करना चाहते हैं। इन लोगों में अच्छी नेतृत्व शक्ति होती है। मूलांक 1 वाले जातक एक अच्छे नेता और प्रशासक के रूप में कार्य कर सकते हैं। इन लोगों में एक अच्छे प्रबंधक के गुण देखने को मिलते हैं। मूलांक 1 वाले जातक अपने जीवन में नाम, मान सम्मान और प्रसिद्धि कमाते हैं। इन लोगों को पद और अधिकार प्राप्त होते हैं, जिनकी जिम्मेदारी इन्हें भली-भांति संभालनी आती है। ये लोग राजनीति के क्षेत्र में भी अच्छा कार्य करते हैं। 

मूलांक 1 वाले जातक लोगों के अंदर प्रेरणा का स्त्रोत बनकर उनसे काम करवाने की अद्भुत कला रखते हैं। इन लोगों का व्यक्तित्व काफी रौबदार और सामने वाले के मन मस्तिष्क पर गहरी छाप छोड़ने वाला होता है। मूलांक 1 वाले लोग फैसला लेने में ज्यादा देर नहीं लगाते। हालांकि हर परिस्थिति को देख समझकर उत्तम निर्णय लेते हैं। इन लोगों में किसी भी नए कार्य को शुरू करने का उत्साह होता है। आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए शुभ फलप्रदायी रहेगा। व्यापार और नौकरी में तरक्की के योग बनते हैं। निजी जीवन में कुछ उतार - चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। जून के महीने का समय अपने अधूरे कामों को पूरा करने के लिए शुभ रहेगा। आपकी योजनाएं सफल होंगी। जुलाई के महीने में किसी नए काम की शुरुआत की जा सकती है। सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ें। अगस्त के महीने में आपका मन नए उत्साह और ऊर्जा से भरा रहेगा। 

नकदी धन की स्थिति अच्छी होगी। सितंबर के महीने में बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। कार्यक्षेत्र पर किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका प्राप्त होगा। अक्टूबर के महीने का समय विशेष सावधानी के साथ बिताएं। व्यर्थ के प्रलोभन आपको भटका सकते हैं। पिता के साथ अनबन हो सकती है। नवंबर और दिसंबर के महीने में विवाह योग्य जातकों के लिए शादी के प्रस्ताव आ सकते हैं। दिसंबर के महीने में कोई त्वचा विकार उत्पन्न होने की संभावना बनती है। वर्ष 2022 में जनवरी के महीने में घर में किसी बुजुर्ग को सांस संबंधी तकलीफ हो सकती है। बच्चों का मन कोई विदेशी भाषा सीखने की ओर आकर्षित हो सकता है। फरवरी के महीने में कारोबार में लाभ प्राप्ति के योग बनते हैं। मार्च के महीने में जीवन साथी के साथ संबंधों में खटास आ सकती है। अप्रैल के महीने का समय यात्राओं के योग लेकर आया है। आप किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। मई के महीने में सरकारी कामों में अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए काले और नीले रंग से परहेज करें। 

खोटे सिक्के घर में न रखें। जौं को जल प्रवाह करें। 

काली उड़द की दाल जल प्रवाह करें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। 

पीले रंग का रुमाल अपने पास रखें। पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com 

 

Jyoti

Advertising