आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Monday, Dec 21, 2020 - 10:54 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction In Hindi:-
आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत शुभकामनाएं । 21 दिसम्बर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है जिन के स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक काफी ज्ञानवान व प्रतिभाशाली होते हैं। ये लोग हर चीज़ को काफी जल्दी समझ व सीख लेते हैं। इन लोगों का अनुभव इनकी उम्र से प्रायः ज्यादा होता है। ये लोग अपने काम के माहिर होते हैं। मूलांक 3 वाले जातक सात्विक व धार्मिक स्वभाव के होते हैं। इनका अपने घर परिवार व समाज की मान्यताओं के प्रति विश्वास व आदर होता है। ये लोग परम्पराओं का सम्मान करते हैं व उन्हें निभाते भी हैं। ये लोग काफी ईमानदार व मेहनती होते हैं। मूलांक 3 वाले लोग समय का सदुपयोग करते हैं। 

ये लोग काफी महत्वाकांक्षी होते हैं व अपने लक्ष्यों की प्राप्ति हेतू लगातार प्रयासरत रहते हैं। आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए शुभ है। इस वर्ष आप काफी ऊर्जावान व उत्साहित महसूस करेंगे। दिसम्बर के माह का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं, घर के बड़ों से वैचारिक मतभेद हो सकता है। वर्ष 2021 के जनवरी के माह में आपमें चीजों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ सकती है। भावुकता में आकर कोई वादा न करें। फरवरी के महीने का समय विशेष शुभ है। व्यापार सम्बंधी विस्तार सम्भव है। विद्यार्थी प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त करेंगे। मार्च के महीने में घर में किसी बुजुर्ग को सांस सम्बंधित तकलीफ हो सकती है। पैसे उधार लेने पड़ सकते हैं। 

अप्रैल का समय स्वयं के कारोबार के लिए अच्छा है। आपको स्थान परिवर्तन का सामना करना पड़ सकता है। मई के महीने में कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। परन्तु दाम्पत्य जीवन के सुखों में कमी आ सकती है। जून के महीने में सरकारी नौकरी के लिए आवेदन भेजा जा सकता है। माता के साथ विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। जुलाई के महीने में पत्नी व मां के मध्य की अनबन आपको मानसिक रूप से परेशान कर सकती है। आपका मन काम में कम लगेगा। अगस्त के महीने में कोई दोस्त मददगार साबित होगा। नकदी धन की स्थिति कमजोर हो सकती है। सितम्बर का समय नए कार्य की शुरुआत के लिए शुभ है। परंतु किसी छोटे लाभ के पीछे कोई गलत कार्य न करें। नवम्बर के माह में तरक्की के रास्ते प्रशस्त होंगे।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए सूर्य को जल दें।

विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

घर के बड़ों व गुरुजनों की अवहेलना न करें।

लाल रुमाल पास रखें। चांदी के पात्र में जल पिएं।

कुते को मीठी रोटी खिलाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Jyoti

Advertising