आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Sunday, Dec 06, 2020 - 10:10 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें  धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction in Hindi:-
आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत शुभकामनाएं । 6 दिसम्बर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है जिन के स्वामी शुक्र देव हैं। मूलांक 6 वाले जातक स्वभाव से काफी खुशमिज़ाज व दिलखुश होते हैं। इन लोगों में सौंदर्य के प्रति गहरा आकर्षण होता है। इन लोगों का शारीरिक गठन देखते ही बनता है। ये लोग अपनी सुंदरता की तरफ काफी प्रयासरत रहते हैं। मूलांक 6 वाले लोग स्वयं को फिट रखने के लिए अपने खान पान पर ध्यान रखते हैं। बहुत बार ये लोग व्यायाम का सहारा भी लेते हैं। इनके चेहरे या पहनावें के तरीके से इनकी उम्र का पता लगा पाना मुश्किल होता है। ये लोग अच्छे प्रेमी व जीवनसाथी साबित होते हैं। 

इन लोगों का वैवाहिक जीवन प्रायः मधुर होता है। इन लोगों की शिक्षा प्रायः सामान्य रहती है। ये लोग विद्या प्राप्ति की जगह रचना कलाओं आदि की तरफ ज्यादा रुझान रखते हैं। आज जिन जातकों का जन्मदिन है इस वर्ष आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। जिन्हें आपको अपनी सूझबूझ व दक्षता से निभाना होगा। दिसम्बर के महीने का समय थोड़ा देख परख कर बिताएं। कोई त्वचा विकार उत्पन्न होने को संभावना भी बनती है। वर्ष 2021 के शुरुआत का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ है। जीवन में कोई प्रेमसम्बन्ध भी दस्तक दे सकता है। आप परिवार के साथ खुशनुमा समय व्यतीत करेंगे। मार्च के माह में सरकारी काम बन सकते हैं, जरूरी प्रयास अवश्य करें। कारोबार सम्बन्धी यात्रा करनी पड़ सकती है। 

अप्रैल के माह में जीवनसाथी के कारण घर के बड़ों से विवाद हो सकता है। ऑफिस में आपका प्रेमसम्बन्ध आपकी चर्चा का कारण बन सकता है। जून के महीने का समय किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए शुभ है। आप कार्य की अधिकता के कारण अपने रिश्तों को कम समय दे पाएंगे। जुलाई के महीने में नकदी धन का अभाव हो सकता है। अप्रैल के माह का समय शुभ है। आपको कार्यों में सफलता प्राप्ति के योग बनते हैं। किसी की बातों में आकर सब खराब न कर लें। सितम्बर के माह में धन खर्च बढ़ सकता है। अक्टूबर के महीने में व्यवसाय में कोई शॉर्टकट अपनाने से बचें। नवम्बर के माह में जीवनसाथी के साथ सम्बंध अच्छे होंगे।

उपाय-
इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए दही का दान मंदिर में करें।

जीवनसाथी को इत्र उपहार दें।

जौ को जलप्रवाह करें।

मां लक्ष्मी की आराधना करें।

परनिंदा से परहेज़ करें। वस्त्रों का दान न करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Jyoti

Advertising