आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Sunday, Nov 08, 2020 - 09:21 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction in Hindi:- आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत शुभकामनाएं । 8 नवम्बर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 8 होता है जिन के स्वामी शनि देव हैं। मूलांक 8 वाले जातक प्रायः कम बोलना पसन्द करते हैं। ये लोग अपने में ही चुप चाप से रहते हैं। इस कारण बहुत बार लोग इन्हें अभिमानी समझने की गलती कर बैठते हैं। इन लोगों को अपने काम का प्रचार प्रसार ज्यादा अच्छा नहीं लगता। ये लोग ईमानदार होते हैं। अपने हर काम को पूरी जी-जान से करते हैं। इन लोगों को अपनी इच्छाओं की प्राप्ति विलंब से होती है। इनका वैवाहिक जीवन सामान्य रहता है। आज जिन जातकों का जन्मदिन है इस साल आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना चाहिए। इस वर्ष आपका स्थान परिवर्तन हो सकता है। नवम्बर के माह में आय के नए स्त्रोत प्राप्त हो सकते हैं। मन कुछ अशांत रहेगा। दिसम्बर के महीने में कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें। पिता से वैचारिक मतभेद सम्भव है। आपके अंदर आलस्य बढ़ सकता है। 

वर्ष 2021 के जनवरी के महीने में जीवनसाथी के साथ रिश्ते अच्छे होंगे। आप कहीं घूमने जा सकते हैं। आप एक दूसरे के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। फरवरी के समय में व्यापार सम्बन्धी किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। विदेश यात्रा भी सम्भव हो सकती है। मार्च के महीने में आप जमीन या प्रॉपर्टी के लेकर विचार कर सकते हैं। अप्रैल के माह में वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। किसी दोस्त से सहायता मिलेगी। मई के समय में आप किसी नए कार्य की शुरुआत की योजना तो बनाएंगे परंतु कार्य सम्भव होने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। जून के महीने में मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

हालांकि जुलाई के महीने में आपको अपनी मेहनत के अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। अगस्त का समय सावधानी से बिताएं। किसी कारणवश कोर्ट जाना पड़ सकता है। कार्यलय में किसी कर्मचारी के साथ विवाद हो सकता है। सितम्बर के महीने में किसी महिला से लाभ प्राप्त होगा। बीमा योजना के तहत काम करने वाले लोगों को लाभ मिलेगा। अक्टूबर के माह का समय घर परिवार के साथ खुशनुमा रहेगा।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए शनि प्रतिमा पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

किसी भी प्रकार की ली गई सेवा के शुल्क का भुगतान समय पर करें।

काले व नीले रंग का परहेज करें। तुलसी के पौधे को जल दें।

गाय को हरा चारा खिलाएं। वस्त्रों का दान न करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Jyoti

Advertising