आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Sunday, Nov 01, 2020 - 08:31 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत शुभकामनाएं। 1 नवम्बर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है जिन के स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातक अपने जीवन में नाम व ख्याति प्राप्त करते हैं। इन लोगों में एक अच्छे नेता के गुण होते हैं। इन्हें मुख्यतः राजनीति व प्रशासन के क्षेत्र में भी सफल होते हुए देखा गया है। ये लोग बहुत ही ऊर्जावान होते हैं। इन लोगों में परिस्थितियों का डटकर मुकाबला करने की भरपूर क्षमता होती है। ये लोग जल्दी से हार नहीं मानते जिसके कारण इन्हें हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है। मूलांक 1 वाले जातक परिपक्व सोच के धनी होते हैं अतः स्वतंत्र रूप से काम करना पसंद करते हैं। आज जिन जातकों का जन्मदिन है इस वर्ष उन्हें सरकारी लाभ प्राप्त होने के योग बनते हैं। संतान पक्ष मजबूत होगा। आप किसी धर्म स्थान की यात्रा की योजना बना सकते हैं। 

नवम्बर के महीने में वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, दुर्घटना के योग बनते हैं। व्यर्थ के लड़ाई झगड़े से दूर रहें। दिसम्बर के महीने में आपकी हठ ही आपके नुकसान का कारण बन सकती है। कोई भी निर्णय सलाह लेकर करें। वर्ष 2021 की शुरुआत धीमी गति की रहेगी। व्यवसायिक यात्राएं व्यस्तता का कारण बन सकती हैं। जल्दबाजी में कोई काम न करें। मार्च के माह का समय आपके लिए शुभ साबित होगा। आप किसी नए काम की शुरुआत घर के बड़ों की सलाह से कर सकते हैं। किसी सफलता का अभिमान न करें। अप्रैल के माह में माता से अनबन हो सकती है। नकदी धन की कमी बन सकती है। मई का समय व्यापार विस्तार पर विचार करने के लिए अनुकूल है। 

विद्यार्थियों के लिए भी समय शुभ है। मेहनत के अनुकूल परिणाम अवश्य प्राप्त होंगे। जून के महीने में कोई अनैतिक कार्य करने से बचें, मानहानि का सामना करना पड़ सकता है। जुलाई के महीने में मां बेटी के सम्बंध अच्छे होंगे। व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। अगस्त के समय में जीवनसाथी के साथ किसी अनबन की वजह से दाम्पत्य सुखों में कमी आ सकती है। सितम्बर के महीने में किसी धार्मिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। अक्टूबर के माह में कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं।

उपाय-
इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए काला सफ़ेद कम्बल मंदिर में दान दें। 

केसर का तिलक लगाएं। 

कानों में सोना धारण करें। 

पीला रुमाल अपने पास रखें। 

काले व नीले रंग का परहेज करें। 

पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। 

विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Jyoti

Advertising