आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Sunday, Oct 25, 2020 - 10:05 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction in Hindi:- आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत शुभकामनाएं । 25 अगस्त में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है जिन के स्वामी केतू देव हैं। मूलांक 7 वाले जातकों की तर्कशक्ति बहुत ही प्रभावशाली होती है। आप असामान्य व्यक्तित्व के स्वामी होते हैं। ऐसे जातक धार्मिक कार्यों में बहुत रूचि रखते हैं। आप की कल्पनाशक्ति बहुत ही तीव्र होती है और नये नये विचार आप के मन में घर करते रहते हैं। कोई भी बात आप स्वतन्त्र रूप से बिना डरे किसी के भी मुंह पर बोल देते हैं।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है इस वर्ष आप अपने व्यवसाय के विस्तार के बारे में योजना बनाकर उस पर काम कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष शुभ रहेगा। कुछ लोगों का रुझान ज्योतिष या गुप्त विद्याओं को सीखने की ओर भी हो सकता है। नवम्बर के महीने में व्यापार में इजाफ़ा होगा। विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। दिसम्बर के माह में दाम्पत्य जीवन को लेकर मन परेशान हो सकता है। वर्ष 2021 की शुरुआत में जनवरी माह का समय सावधानी से बिताएं। घर में किसी को गले या सांस संबंधी विकार हो सकता है। फरवरी के माह में आपको कोई अच्छा समाचार प्राप्त हो सकता हैं। 

माता व पुत्री के संबंध अच्छे होंगे। मार्च के महीने में आप में रचनात्मक स्तर पर वृद्धि होगी। अप्रैल के माह में सरकारी नौकरी हेतु आवेदन दिया जा सकता है। संतान से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। यात्रा के योग बनते हैं। मई के माह में आय के नए साधन प्राप्त हो सकते हैं। मेहनत का पूर्ण लाभ प्राप्त होगा। जून के माह में मंगल कार्य में रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। विद्यार्थी प्रतियोगिता में अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। जुलाई के माह का समय शुभ है। नौकरी में पदोन्नति के योग बनते हैं। अगस्त के माह में माता की सेहत का ख्याल रखें। सितम्बर के महीने में आपकी एकाग्रता में वृद्धि होगी। कार्य कम प्रयास से सफल होने के योग बनते हैं। अक्टूबर के माह में अकस्मात धन लाभ प्राप्त हो सकता है।

उपाय:- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए काला सफ़ेद कम्बल मंदिर में दान दें। परनिंदा से परहेज करें। माता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। शिवलिंग पर जल अभिषेक करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। पीपल वृक्ष पर जल चढ़ाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Jyoti

Advertising