आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Sunday, Oct 11, 2020 - 09:56 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction in hindi:- आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत शुभकामनाएं । 11 अक्टूबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है जिन के स्वामी चंद्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातक बहुत ही भावुक व सवेंदनशील होते हैं। ये लोग दूसरों के साथ बहुत जल्दी भावनात्मक स्तर पर जुड़ जाते हैं। इनका मन बहुत चंचल होता है। एक पल ये किसी बात पर सोच रहे होते हैं तो अगले ही पल इनके विचार किसी और विषय पर प्रकट होते हैं। इनकी अपनी ही एक कल्पना की दुनिया होती है। ये लोग एक अच्छे कवि होते हैं। इन लोगों का अपने परिवार में मां के साथ ज्यादा लगाव होता है। 

इन लोगों की शिक्षा प्रायः अच्छी होती है। मूलांक 2 वाले लोगों में एकाग्रता का स्तर भी अच्छा होता है। आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए महत्वपूर्ण स्थान रखेगा। आप स्वयं का आंतरिक स्तर पर अवलोकन कर सकते हैं। यदि किसी धार्मिक यात्रा की योजना बना रहें हैं तो यह समय उत्तम है। अक्टूबर के महीने में काम थोड़ी धीमी गति से होंगे। दिसम्बर के महीने में परिस्थितियां आपको आपके अनुकूल प्रतीत होंगी, हालांकि ऐसा है नहीं। अतः किसी बड़े निवेश की योजना को अभी स्थगित करना ही बेहतर रहेगा। 

वर्ष 2021 की शुरुआत में यात्राओं के योग बनते हैं। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। फरवरी के महीने में वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। दुर्घटना के योग बनते हैं। मार्च के माह में पूर्ण निरीक्षण व बड़ों की सलाह से किसी नए कार्य की शुरुआत पर विचार किया जा सकता है। अप्रैल के माह में आप पहले से बेहतर महसूस करेंगे। मन खुश रहेगा। मई का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा है। आपका मन ज्योतिष आदि विद्याओं को सिखने की ओर आकर्षित हो सकता है। जून के महीने में लालचवश कोई गलत कार्य न करें। व्यर्थ कोई लांछन लग सकता है। 

जुलाई के महीने में कारोबार में तरक्की के योग बनते हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। अगस्त के महीने में दाम्पत्य सुखों में वृद्धि होगी। विवाह योग्य जातकों के लिए भी समय अनुकूल है। सितम्बर के माह में माता की सेहत का ख़्याल रखें। मन थोड़ा चिंतित रहेगा।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए बंदरों को गुड़ खिलाएं। गायत्री मंत्र का जप करें। पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। चांदी के आभूषण धारण करें। कुते को मीठी रोटी खिलाएं। चांदी के पात्र में जल पियें। परनिंदा से बचें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Jyoti

Advertising