आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Friday, Apr 26, 2024 - 08:06 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 26 अप्रैल में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 8 होता है। जिनके स्वामी शनि देव हैं। मूलांक 8 वाले जातक बहुत गंभीर स्वभाव के होते हैं। ये अक्सर चुपचाप रहना पसंद करते हैं। इन्हें अकेले रहना ज्यादा अच्छा लगता है। ये लोगों के साथ आसानी से घुलमिल नहीं पाते। इनके मित्र भी कम संख्या में होते हैं। इन सभी आदतों के चलते लोग इन्हें घमंडी व मतलबी समझ लेते हैं। हालांकि मूलांक 8 वाले जातक अपने मित्रों का साथ देने से कभी पीछे नहीं हटते। इन लोगों को अपने जीवन में काफी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है। अपने जीवन लक्ष्य प्राप्त करने के लिए इन्हें कठिन परिश्रम करना पड़ता है। परंतु ये लोग परेशानियों से घबराते नहीं हैं, बल्कि उनका डटकर सामना करते हैं और अंत में सफलता को हासिल करते हैं। मूलांक 8 वाले लोगों को अपने जीवन में चीज़ों की प्राप्ति देरी से होती है। इनके काम करने का तरीका भी धीमी गति का होता है।  मूलांक 8 वाले जातक कोयला, पैट्रोल, लोहा, इस्पात, दवाइयां, केमिकल इंडस्ट्री इत्यादि में अच्छा कार्य करते हैं।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए मिले-जुले परिणाम वाला रहेगा। इस साल बहुत से काम जल्दबाजी में आकर करने की कोशिश करेंगे। हालांकि किसी अच्छे मार्गदर्शन के साथ काम करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। मेहनत करने से मन न चुराएं। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेकर काम करने से लाभ प्राप्त होगा। अप्रैल के महीने के शेष दिन वैवाहिक जीवन के नजरिए से अच्छे रहेंगे। मई के महीने में परिणाम थोड़े मंदे रहेंगे। सेहत का ख्याल रखें। जून के महीने का समय प्रॉपर्टी संबंधी मामलों के लिए सकारात्मक रहेगा। जुलाई के महीने में बेकार की लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। छोटे बहन-भाइयों के साथ मनमुटाव होने की संभावना बनती है। अगस्त के महीने में नए काम की शुरुआत करना चाहेंगे। मनोबल में वृद्धि होगी, लेकिन वैवाहिक जीवन के सुखों में थोड़ी कमी आ सकती है। सितंबर के महीने का समय भावनाओं में घिरा रहेगा। बोलचाल के दौरान अपने शब्दों का चयन सोच-समझ कर करें। अक्टूबर के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। मेधावी प्राप्त होने के योग बनते हैं। नवंबर के महीने में अकस्मात किसी कार्य से लाभ प्राप्त हो सकता है। विदेशी काम में भी आपकी रुचि बढ़ने की संभावना बनती है। दिसंबर के महीने में परिणाम मिले जुले रहेंगे। अधिक खर्चों के कारण बजट हिल सकता है।

वर्ष 2025 के जनवरी के महीने में विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। फरवरी के महीने में दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते हुए सावधानी बरतें। लोग आपके भोलेपन का लाभ उठा सकते हैं। मार्च के महीने का समय परिवर्तनशील रहेगा। कोई भी अंतिम फैसला सोच-समझ कर लें।



उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। यथा संभव शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें। जल का अपव्यय न करें। रात्रि में किसी तरल दवाई का सेवन न करें। चावल का दान मंदिर में करें। पीपल के वृक्ष की सेवा करें। गले में पीले रंग का धागा पहनें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें। किसी भी प्रकार की ली गई सेवा के शुल्क का समय पर भुगतान करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Niyati Bhandari

Advertising