आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Wednesday, Apr 24, 2024 - 08:07 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 24 अप्रैल में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है, जिनके स्वामी शुक्र देव हैं। मूलांक 6 वाले जातक बहुत ही सुंदर एवं आकर्षक होते हैं। इनके शरीर की बनावट सुंदर होती है। ये लोग स्वयं के रख-रखाव पर बहुत ध्यान देते हैं। मूलांक 6 वाले जातकों को हमेशा बन-ठन कर और सज-संवर कर रहना पसंद होता है। ये लोग अपने पहनावे और पोशाक पर बहुत ध्यान देते हैं। मूलांक 6 वाले जातक हास्य विनोद प्रिय होते हैं। इन लोगों के चेहरे पर एक चमक हमेशा बनी रहती है। इनके चेहरे को देखकर इनकी उम्र का अंदाजा लगा पाना मुश्किल होता है। ये लोग हमेशा जिंदादिली से जीना चाहते हैं। किसी बात को लेकर बहुत लंबे समय तक पछतावा नहीं कर सकते। ये लोग नकारात्मक बातों को भूलकर आगे बढ़ना पसंद करते हैं। मूलांक 6 वाले जातक हर सुंदर चीज की तरफ आकर्षित हो जाते हैं। इन लोगों को महंगी चीजें खरीदना पसंद होता है। ब्रांडेड चीजें खरीदना इन्हें अच्छा लगता है। जिसके कारण अधिकतर इनकी आय और खर्चों के बीच में असंतुलन बना रहता है। इनकी नकद धन की स्थिति कमजोर रहती है। खर्चों की अधिकता के कारण अक्सर इनको अपना बजट संभालने में समस्या का सामना करना पड़ता है।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए मिले-जुले परिणाम वाला रहेगा। इस साल आप जोश और उत्साह से भरा हुआ महसूस करेंगे। अपनी ऊर्जा को एक सही मार्गदर्शन के साथ सही दिशा में लगाकर उत्तम परिणाम प्राप्त करने की कोशिश करें। बेकार के लड़ाई-झगड़ों से दूर रहें। अप्रैल के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। बेकार के वहम के कारण अपने रिश्तों में दरार न आने दें। मई के महीने का समय थोड़ा परिवर्तनशील रहेगा और यह परिवर्तन किसी भी स्तर पर संभव है। सोच समझकर ही अंतिम निर्णय लें। जून के महीने में वैवाहिक जीवन के इर्द-गिर्द ज्यादा समय बीतेगा। जुलाई के महीने का समय भी मिले-जुले परिणाम वाला रहेगा। जीवनसाथी के साथ अपने मन की बात साझा करने की कोशिश करेंगे। वाहन चलाते समय गति सीमा का ध्यान रखें। अगस्त के महीने में आलस्य के कारण काम में मन नहीं लगेगा और कार्य भर की अधिकता बढ़ती चली जाएगी। सितंबर के महीने में खेलकूद के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। अक्टूबर के महीने का समय व्यावसायिक स्तर पर ज्यादा सक्रिय रहेगा। नवंबर के महीने में किसी को उधार दी हुई धनराशि वापस मिल सकती है। दिसंबर के महीने का समय भी विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा।

वर्ष 2025 के जनवरी के महीने में पिता के साथ किसी बात पर मतभेद हो सकते हैं। कोई त्वचा विकार भी उत्पन्न होने की संभावना बनती है। फरवरी के महीने में भावनाओं के मध्य घिरा हुआ महसूस करेंगे और एक अंतिम निर्णय पर पहुंचने में समय लगेगा। मार्च के महीने में विदेशी काम की तरफ आपका मन आकर्षित हो सकता है।


उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए छोटे बहन-भाइयों के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। योग और व्यायाम करते रहें। अपने क्रोध पर काबू रखें। दुर्गा चालीसा का पाठ करें। पक्षियों को हरी मूंग की दाल का दाना डालें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। वस्त्रों का दान न करें। साफ-सुथरे कपड़े पहनें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Niyati Bhandari

Advertising