आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Sunday, Apr 21, 2024 - 07:52 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 21 अप्रैल में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक बहुत ही समझदार और अनुभवी होते हैं। ये लोग बुद्धिमान और ज्ञानवान होते हैं। हर परिस्थिति में फैसला सोच-समझ कर लेते हैं। मूलांक 3 वाले जातक महत्वकांक्षी एवं उच्च जीवन लक्ष्य वाले होते हैं। ये लोग धार्मिक और सात्विक होते हैं। इनके मन में धर्म के प्रति गहरी आस्था होती है। ये लोग गुरुजनों एवं बुजुर्गों का सम्मान करते हैं। इनका अनुभव प्रायः इन की उम्र से अधिक होता है। ये लोग हर चीज को बहुत जल्दी ग्रहण करने में सक्षम होते हैं। मूलांक 3 वाले जातक जिस भी क्षेत्र में कार्य करते हैं उसमें निपुण होते हैं। मूलांक 3 वाले जातकों की शिक्षा प्रायः अच्छी रहती है। इन लोगों की पढ़ाई उच्च कोटि की होती है। मूलांक 3 वाले जातकों को मेधावी छात्रों में गिना जाता है। ये लोग जिस भी क्षेत्र में कार्य करते हैं उसमें निपुण होते हैं। इन लोगों के अनुभव के कारण दूसरे इन से सलाह लेना पसंद करते हैं।ये लोग अपनी परंपराओं और मान्यताओं का सम्मान करते हैं। मूलांक 3 वाले जातक भगवान में भी गहरी आस्था रखते हैं। मूलांक 3 वाले जातक हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। इनमें दूसरों के प्रति सहानुभूति की भावना होती है। परंतु स्वयं किसी के सामने मदद के लिए हाथ नहीं फैलाते। ये लोग स्वाभिमानी होते हैं।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए मिले जुले परिणाम वाला रहेगा। इस साल निजी क्रियाकलापों की तरफ आपका ध्यान ज्यादा आकर्षित रहेगा। इस वर्ष घर के बड़ों की सेहत से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है, सावधानी बरतें। अप्रैल के महीने के शेष दिन व्यावसायिक स्तर पर अच्छे रहेंगे। किसी नए काम की जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। मई के महीने का समय आर्थिक स्थिति के लिए सकारात्मक रहेगा। जून के महीने में भी पदोन्नति के योग बनते हैं। विद्यार्थियों को भी मेधावी प्राप्त होने की संभावना बनती है। जुलाई के महीने का समय हालांकि थोड़ा सावधानी से बिताए। सांस से संबंधित कोई तकलीफ हो सकती है, सेहत का ख्याल रखें। अगस्त के महीने में व्यापार संबंधित परिवर्तन संभव है। सितंबर के महीने में जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। निजी जीवन की तरफ आपका ध्यान ज्यादा आकर्षित रहेगा। अक्टूबर के महीने का समय मिले जुले परिणाम वाला रहेगा। धन लाभ के योग बनते हैं। नवंबर के महीने में कार्यभार की अधिकता बनी रहेगी। हालांकि समय नियोजन और दृढ़ संकल्प के साथ अपने कामों को करने में सफलता मिलने की भी संभावना ज्यादा बनती है। दिसंबर के महीने का समय भी आपके लिए अच्छा रहेगा। खेलकूद के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। वर्ष 2025 के जनवरी के महीने में यात्राओं से लाभ होने के योग बनते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। फरवरी के महीने में आलस्य के कारण काम में मन नहीं लगेगा। कोर्ट कचहरी के मामले सामने आ सकते हैं। मार्च के महीने में अपने क्रोध पर काबू रखें और संयम के साथ परिस्थितियों पर विजय प्राप्त करने की कोशिश करें।

इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए लक्ष्मी मां की आराधना करें। कपड़ों का दान ना करें। गाय को हरा चारा खिलाएं और उसकी सेवा करें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। गुरुजनों एवं बड़ों का सम्मान करें। माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। जल का अपव्यय ना करें। कन्या को भोजन करवा कर उनका आशीर्वाद लें। दुर्गा चालीसा का पाठ करें। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं और जाने अनजाने हुई अपनी गलतियों की क्षमा याचना करें। छोटे बहन भाइयों के साथ संबंधों को मधुर बना कर रखें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Prachi Sharma

Advertising