आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Friday, Apr 19, 2024 - 06:58 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 19 अप्रैल में जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है, जिनके स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातक बहुत ही स्वाभिमानी और स्वतंत्र विचारों वाले होते हैं। ये लोग किसी के अधीन होकर काम करना पसंद नहीं करते। मूलांक 1 वाले जातकों को या तो स्वयं का कोई काम करते हुए देखा गया है या नौकरी करने वाले लोग भी एक अच्छे ओहदे पर कार्य करते हैं। मूलांक 1 वाले जातकों में एक अच्छे नेता के गुण होते हैं। इन लोगों की नेतृत्व शक्ति काफी अच्छी होती है। मूलांक 1 वाले जातक दूसरों के अंदर प्रेरणा का स्त्रोत बन कर उनसे काम करवाने का हुनर जानते हैं। इन लोगों में एक उत्तम प्रबंधक के गुण होते हैं। ये लोग किसी भी स्थान पर कार्यरत होते हैं, इन्हें स्वतः ही अधिकार और सत्ता प्राप्त हो जाती है। ये लोग हमेशा किसी भी काम का प्रबंधन अपने अधीन लेने के लिए तैयार रहते हैं। या यूं कहें इन्हें खुद ही इनके गुणों के कारण प्रबंधन और नेतृत्व के कार्य सौंप दिए जाते हैं। परंतु मूलांक 1 वाले जातकों में बहुत बार अपने अधिकारों के कारण अभिमान की भावना को उत्पन्न होते हुए देखा गया है, जो कि इनके लिए नुकसानदायक साबित होती है। मूलांक 1 वाले जातकों को अभिमान और स्वाभिमान के बीच के अंतर को समझना चाहिए।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए मिले-जुले परिणाम वाला रहेगा। इस साल कोई भी कार्य सोच-समझ कर करें अन्यथा मानहानि का सामना करना पड़ सकता है। अनैतिक कामों से दूर रहें। प्रलोभन में आकर कोई काम न करें। विदेशी काम की तरफ भी आपका मन आकर्षित हो सकता है। अप्रैल के महीने का शेष समय आलस्य से भरा रहेगा। कार्य भर की अधिकता बढ़ती चली जाएगी। मई के महीने का समय हालांकि आपके लिए अच्छा रहेगा। दोस्तों की सहायता प्राप्त होगी। जून के महीने में किसी नए काम में निवेश करने की योजना बना सकते हैं। जुलाई के महीने का समय परिवर्तनशील रहेगा। कोई भी फैसला सोच-समझ कर लें। दस्तावेजों के लेन-देन में सावधानी बरतें। अगस्त के महीने में कार्य में सफलता मिलेगी। पदोन्नति के योग बनते हैं। सितंबर के महीने में विदेशी काम से लाभ हो सकता है। पिता की सेहत का ख्याल रखें। अक्टूबर के महीने का समय मिले-जुले परिणाम वाला रहेगा। इस समय में सेहत का ख्याल रखें। नवंबर के महीने में जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। कला के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। निजी जीवन की जिम्मेदारियां आपको व्यस्त रखेंगी। दिसंबर के महीने में संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। यात्राओं के योग बनते हैं।

वर्ष 2025 के जनवरी के महीने में व्यापार में प्रमोशन पर पैसा निवेश करेंगे। फरवरी के महीने में निजी खरीदारी पर पैसा खर्च होगा। मार्च के महीने में मां की सेहत का ख्याल रखें। पैरों के दर्द की समस्या भी परेशानी का कारण बन सकती है।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। गले में पीले रंग का धागा पहनें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। सरस्वती मां की आराधना करें और उन्हें नीले रंग के फूल अर्पित करें। घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। परनिंदा से परहेज करें। एक काला-सफेद कंबल मंदिर में दान करें। कानों में सोना धारण करें। यथासंभव शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें। गाय को हरा चारा खिलाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Niyati Bhandari

Advertising