आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Thursday, Apr 18, 2024 - 07:09 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 18 अप्रैल में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 9 होता है, जिनके स्वामी मंगल देव हैं। मूलांक 9 वाले जातक साहसी और निडर होते हैं। ये लोग कोई भी काम करने से नहीं घबराते। इन लोगों में साहस और ऊर्जा भरपूर होती है। हर कठिन से कठिन कार्य को करने के लिए तैयार रहते हैं। मूलांक 9 वाले जातकों में गुस्सा और क्रोध देखने को मिलता है। ये लोग हर छोटी-छोटी बात पर गुस्सा हो जाते हैं। इनके गुस्सैल स्वभाव के कारण इनकी लड़ाई-झगड़े भी बहुत अधिक होते हैं। परंतु ये लोग बातों को मन से लगाकर नहीं बैठते। अगले ही पल लड़ाई-झगड़े और क्रोध को भुला देते हैं। मूलांक 9 वाले जातकों को चापलूसी करवाना अच्छा लगता है। इनकी यह आदत इनके लिए बहुत बार नुकसानदेह भी साबित होती है। लोग इनका गलत फायदा उठाते हैं। मूलांक 9 वाले जातक सीधे स्वभाव के होते हैं। ये लोग हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। इन लोगों में समाज सेवा का भाव होता है। मूलांक 9 वाले जातकों की दोस्ती काफी गहरी होती है। ये लोग काफी हंसमुख और बोलचाल के मामले में निसंकोची होते हैं।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए शुभ परिणाम वाला रहेगा। इस साल खेलकूद के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। निजी स्तर पर जीवन में कुछ परेशानियां और अनबन का सामना करना पड़ सकता है। अप्रैल के महीने का समय हालांकि अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ चल रहे मनमुटाव में एक संतुलन आने की संभावना बनती है। वाहन चलाते समय गति सीमा का ध्यान रखें। कुछ अनचाही यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। मई के महीने में जमीन-जायदाद के मामले सामने आ सकते हैं। जून के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। खेलकूद के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। समाज सेवा के कार्य में भी भागीदार बन सकते हैं। जुलाई के महीने में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। किसी नई जिम्मेदारी को बखूबी निभा पायेंगे। अगस्त के महीने का समय नकदी धन की स्थिति के लिए अच्छा रहेगा। मां के साथ संबंधों में घनिष्ठता बढ़ेगी। सितंबर के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। अक्टूबर के महीने में विदेशी काम की तरफ मन आकर्षित हो सकता है। किसी प्रलोभन में आकर कोई गलत काम करने से बचें। नवंबर के महीने का समय परिवर्तनशील रहेगा। सूझबूझ के साथ लिए गए निर्णय सफलता की ओर ले जा सकते हैं। दिसंबर के महीने में जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है।

वर्ष 2025 के जनवरी के महीने का समय थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। फरवरी के महीने में कुछ अनचाहे खर्च सामने आ सकते हैं। मार्च के महीने में वाहन खरीदने के योग बनते हैं।



उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए गुरुजनों एवं बड़ों का सम्मान करें। सोने को न ही तो गिरवी रखें और न ही बेचें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। परनिंदा से परहेज करें। कानों में सोना धारण करें। यथा संभव शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें। छोटे बहन-भाइयों के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। माता-पिता के चरण स्पर्श का आशीर्वाद लें। दूध में हल्दी डालकर सेवन करें। गुड़ और शहद का सेवन करें। कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Niyati Bhandari

Advertising