आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Wednesday, Apr 17, 2024 - 08:29 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 17 अप्रैल में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 8 होता है, जिनके स्वामी शनि देव हैं। मूलांक 8 वाले जातक देखने में गंभीर और रूखे स्वभाव के प्रतीत होते हैं। ये लोग कम बोलना पसंद करते हैं और थोड़े अंतर्मुखी स्वभाव के होते हैं। इन सब बातों के चलते दूसरे व्यक्ति मूलांक 8 वालों के बारे में गलत धारणा बना लेते हैं। जैसे लोग इन्हें क्रोधी, घमंडी और मतलबी समझने लगते हैं। हालांकि मूलांक 8 वाले जातक वास्तव में ऐसे नहीं होते। ये लोग दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। इनके दोस्त कम होते हैं परंतु जिनके साथ दोस्ती होती है काफी गहरी होती है। मूलांक 8 वाले जातकों के विचारों में समय के हिसाब से अधिक परिपक्वता देखने को मिलती है। इन लोगों को अपने जीवन के लक्ष्य प्राप्त करने में काफी संघर्ष करना पड़ता है। जिसके कारण ये लोग जिंदगी के हर अच्छे और बुरे पहलू को गहराई से समझने लगते हैं। मूलांक 8 वाले जातकों को अक्सर अपने लक्ष्यों की प्राप्ति देरी से होती है। परंतु इन सभी परिस्थितियों में ये लोग अपना धैर्य कभी नहीं खोते। मूलांक 8 वाले जातक धैर्यवान, समझदार और ईमानदार होते हैं।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष आपके लिए मिले-जुले परिणाम वाला रहेगा। इस वर्ष नकदी धन के नजरिए से परिस्थितियां अहम रहेगी। इस वर्ष कार्य भार की अधिकता भी बनी रहेगी। अप्रैल के महीने का समय निजी जीवन के इर्द-गिर्द बीतेगा। जीवन में कोई प्रेम संबंध भी दस्तक दे सकता है। मई के महीने में कामकाज से संबंधित यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। संतान पक्ष को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। जून के महीने में कोर्ट-कचहरी के मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावनाएं बनती हैं। जून के महीने का समय हालांकि थोड़ा सा मंदा रहेगा। बेकार की लड़ाई-झगड़े से दूर रहें और पुलिस के मामलों से दूरी बनाकर रखें। अगस्त के महीने में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। सितंबर के महीने का समय घर-परिवार के साथ अच्छा बीतेगा। हालांकि कुछ चिंताएं बनी रहेगी। अक्टूबर के महीने में शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। अपने कामकाज को आगे बढ़ाने में भी सफल रहेंगे। नवंबर के महीने में भी विदेशी काम से लाभ होने के योग बनते हैं। दिसंबर के महीने का समय थोड़ा परिवर्तनशील रहेगा। मां-बेटी के संबंध अच्छे होंगे और कुछ अनचाहे खर्च भी सामने आ सकते हैं।

वर्ष 2025 के जनवरी के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरी में पदोन्नति के योग बनते हैं। फरवरी के महीने में कोई आधुनिक तकनीक एवं शैली सीखने का मन बना सकते हैं। मार्च के महीने में दस्तावेजों के लेन-देन में सावधानी बरतें।



उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए यथासंभव शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें। रात्रि में किसी तरल दवाई का सेवन न करें। यथासंभव चांदी के पात्र में जल पिएं। माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। रात्रि में चावल का सेवन न करें। गाय को हरा चारा खिलाएं। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। गले में पीले रंग का धागा पहनें। गुरुजनों एवं बड़ों का सम्मान करें। बृहस्पतिवार का व्रत करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Niyati Bhandari

Advertising