आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Tuesday, Apr 16, 2024 - 06:23 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 16 अप्रैल में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है, जिनके स्वामी केतू देव हैं। मूलांक 7 वाले जातक गंभीर स्वभाव के होते हैं। ये अपनी बातें जल्दी से किसी के साथ साझा नहीं करते। ये लोग रहस्यमयी होते हैं। मूलांक 7 वाले जातक किसी भी बात को जल्दी से भूलते नहीं हैं। इन्हें बातों की गहराई तक जाने की आदत होती है। जिसके कारण व्यर्थ की मानसिक परेशानियों को बना कर रखते हैं। मूलांक 7 वाले जातक हर समय परिवर्तन के लिए तैयार रहते हैं। इन लोगों को घूमना-फिरना पसन्द होता है। ये लोग एक स्थान पर बैठ कर काम नहीं कर पाते। इसी प्रकार इनके विचार भी अस्थायी होते हैं। मूलांक 7 वाले जातकों के विचारों में गहरी अस्थिरता देखने को मिलती है। ये लोग कभी किसी तो कभी किसी विचार से घिरे रहते हैं। इन लोगों को अपने इस व्यवहार के कारण बहुत बार अनेकों चिंताओ से घिरा पाया जाता है। अनिद्रा, मानसिक अस्थिरता, डिप्रेशन आदि परेशानियों से अक्सर ये लोग जूझते रहते हैं। परंतु यदि जन्मतिथि के अन्य अंक सकारात्मक रूप से साथ दें तो मूलांक 7 वाले जातक अच्छी रिसर्च करते हैं। अच्छे डॉक्टर, सर्जन अथवा दार्शनिक साबित होते हैं।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष आपके लिए शुभ परिणाम वाला रहेगा। इस वर्ष नए काम करने के लिए अवसर प्राप्त होंगे। सरकारी काम भी पूरे हो सकते हैं। इस वर्ष यात्राओं के योग बनते हैं। नकदी धन अधिक खर्च होगा। अप्रैल के महीने में भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। मां-बेटी के संबंध अच्छे होंगे। मई के महीने का समय निजी जीवन के लिए अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। जून के महीने में यात्राओं के योग बनते हैं। कहीं घूमने जाने की योजना बन सकती है। जुलाई के महीने में किसी नए काम की जिम्मेदारियां बढ़ने के कारण कार्यभार की अधिकता बनी रहेगी। अगस्त के महीने में परिणाम मिले-जुले रहेंगे। अपने क्रोध पर काबू रखें। छोटे बहन-भाइयों के साथ अनबन होने की संभावना बनती है। सितंबर के महीने का समय नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहेगा। अक्टूबर के महीने में मां के साथ किसी बात पर मनमुटाव होने की संभावना बनती है। नवंबर के महीने में विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा। दिसंबर के महीने का समय विदेशी काम से लाभ के योग प्रदान करता है। 

वर्ष 2025 के जनवरी के महीने में भावनाओं में आकर कोई फैसला लेने से बचें। फरवरी के महीने में शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को मेधावी प्राप्त होने के योग बनते हैं। मार्च के महीने का समय भी कामकाज के नजरिए से अच्छा रहेगा। काफी समय से रुके हुए किसी काम को गति मिलने की संभावना बनती है।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से जल दें। कोई गैर सरकारी काम करने से बचें। प्रलोभन में आकर कोई अनैतिक काम न करें। परनिंदा से परहेज करें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। कानों में सोना धारण करें। माथे पर केसर का तिलक लगाएं। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। वस्त्रों का दान न करें। जीवन साथी के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

 

Niyati Bhandari

Advertising