आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Saturday, Apr 13, 2024 - 08:26 AM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 13 अप्रैल में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 4 होता है, जिनके स्वामी राहु देव हैं। मूलांक 4 वाले जातक बहुत ही अस्थिर प्रवृत्ति के होते हैं। इन लोगों के जीवन में स्थिरता का अभाव मिलता है। इन लोगों के विचारों में लगातार परिवर्तन होता रहता है। मूलांक 4 वाले जातकों को अपने जीवन में काफी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है। हालांकि ये लोग काफी तेज दिमाग वाले और कुशाग्र बुद्धि के होते हैं। इन लोगों का दिमाग रिसर्च एवं अनुसंधान के स्तर पर ज्यादा चलता है। ये लोग हर चीज के आधारभूत तर्क तक जाने की कोशिश करते हैं। इनकी बातों में तर्क-वितर्क अधिक झलकता है। किसी भी बात को यूं ही मान लेना इन लोगों की प्रवृत्ति नहीं होती। मूलांक 4 वाले जातकों की जन्मतिथि के अन्य अंक भी साथ दें तो इन लोगों को शिक्षा के क्षेत्र में अनुसंधान के स्तर पर अच्छा कार्य करते हुए देखा गया है। मूलांक 4 वाले जातक पुरानी परंपराओं और मान्यताओं को नहीं मानते। अतः इन्हें गैर परम्परावादी कह दिया जाता है। ये लोग समाज में लगातार परिवर्तन चाहते हैं। लोग इन्हें क्रांतिकारी समझने लगते हैं। मूलांक 4 वाले जातक मुख्यतः पुरानी और रूढ़िवादी विचारधाराओं के साथ विवाद की स्थिति में मिलते हैं। ये लोग धर्म के नाम पर हो रहे आडम्बरों को बिल्कुल नहीं मानते।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए शुभ परिणाम वाला रहेगा। इस साल आपका मन ज्योतिष विद्या या अन्य किसी गुप्त विद्या को सीखने के लिए आकर्षित हो सकता है। काफी समय से रुके हुए किसी काम को गति मिलने की भी संभावनाएं बनती हैं। दर्शन शास्त्र के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। अप्रैल के महीने में कुछ व्यर्थ की चिंता बनी रहेगी। सेहत का ख्याल रखें। मई के महीने का समय उच्च शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा रहेगा। जून के महीने में आधुनिक तकनीक को अपनाकर अपने काम को सुगमता से पूरा करने में सफल रहेंगे। जुलाई के महीने में कोई शॉर्टकट अपना कर काम करना चाहेंगे। सेहत का ख्याल रखें। अगस्त के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। फैशन डिजाइन और कला इत्यादि क्षेत्र से जुड़े हुए लोग भी अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। सितंबर के महीने में किसी एक बात पर बहुत ज्यादा गहराई से सोचने के कारण नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। हालांकि यात्रा इस समय में लाभदायक रहेगी। अक्टूबर के महीने में कोर्ट- कचहरी के मामले सकारात्मक मोड़ ले सकते हैं। नवंबर के महीने में मिले-जुले परिणाम प्राप्त होंगे। कार्यों में सफलता मिलेगी।  अपने क्रोध पर काबू रखें और बेकार की लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। दिसंबर के महीने में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। पिता के साथ कुछ वैचारिक मतभेद भी संभव हैं।

वर्ष 2025 के जनवरी के महीने में कार्यभार की अधिकता बनी रहेगी। फरवरी के महीने में समाज सेवा की तरफ ज्यादा ध्यान आकर्षित रहेगा। मार्च के महीने में कार्य क्षेत्र पर उच्च अधिकारियों के साथ असहमति का सामना करना पड़ सकता है।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए परनिंदा से परहेज करें। गणेश भगवान की आराधना करें और उन्हें दूर्वा अर्पित करें। संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें। सरस्वती मां की आराधना करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। पीपल के वृक्ष की सेवा करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। कोई गैर सरकारी काम करने से बचें। स्वयं को किसी प्रलोभन में न पड़ने दें। टूटे-फूटे खिलौने घर में न रखें। गाय को हरा चारा खिलाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Niyati Bhandari

Advertising