आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Friday, Apr 12, 2024 - 09:11 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 12 अप्रैल में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है, जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक ज्ञानी और सूझबूझ वाले होते हैं। ये लोग अनुभवी होते हैं। अक्सर लोग मूलांक 3 वाले जातकों से सलाह-मशविरा करना अच्छा समझते हैं। मूलांक 3 वाले जातक अपने जीवन में प्रायः हर निर्णय सोच-समझकर और परिस्थितियों को जांच परख कर लेते हैं। इन लोगों की शिक्षा भी अच्छी रहती है। ये लोग जिस क्षेत्र में कार्यरत होते हैं, उसमें निपुण होते हैं। मूलांक 3 वाले जातक बहुत महत्वकांक्षी होते हैं। ये लोग अपने जीवन मूल्यों के साथ समझौता नहीं करते। यह लगातार अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रयासरत रहते हैं। मूलांक 3 वाले जातक धार्मिक और सात्विक होते हैं। ये लोग परंपरावादी और रीति-रिवाजों को मानने वाले होते हैं। ये लोग घर की पुरानी रीति-रिवाजों का आदर करते हैं तथा उन्हें दिल से निभाते हैं। मूलांक 3 वाले जातक एक अच्छे शिक्षक, अध्यापक, सलाहकार, कंसलटेंट के रूप में कार्य करते हैं। मूलांक 3 वाले जातक समय के पाबंद और नियमों का पालन करने वाले होते हैं। ये लोग ईमानदार होते हैं।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए मिले-जुले परिणाम वाला रहेगा। इस साल यात्राओं के योग बनते हैं और यात्राएं सफल भी रहेंगी। नौकरी में स्थानांतरण चाहने वाले लोग भी आवेदन कर सकते हैं। इस वर्ष संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होने के योग बनते हैं। अप्रैल के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। भावनाओं में आकर कोई फैसला लेने से बचें। मई के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। उच्च शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। जून के महीने में विदेशी काम से लाभ होने के योग बनते हैं। जुलाई के महीने का समय थोड़ा परिवर्तनशील रहेगा। मां-बेटी के संबंध अच्छे होंगे। अगस्त के महीने में भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। निजी जीवन की तरफ ज्यादा आकर्षित होंगे। सितंबर के महीने में मन धार्मिक और आध्यात्मिक रुझान महसूस करेगा। अक्टूबर के महीने में प्रॉपर्टी संबंधी मामले सामने आ सकते हैं। नवंबर के महीने में समय मिले-जुले परिणाम वाला रहेगा। प्रतियोगिता में सफलता मिलने के योग बनते हैं परंतु अपने क्रोध पर काबू रखें। दिसंबर के महीने में किसी नए काम में बहुत ज्यादा निवेश करने से बचें। 

वर्ष 2025 के जनवरी के महीने में आय के नए साधन प्राप्त हो सकते हैं। फरवरी के महीने में खेलकूद से जुड़े हुए लोग सावधानी बरतें। मार्च के महीने का समय नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहेगा।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। परनिंदा से परहेज करें। एक काला-सफेद कंबल गणेश भगवान के चरणों में अर्पित करें। घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें। सरस्वती मां की आराधना करें और उन्हें नीले रंग के फूल अर्पित करें। गले में पीले रंग का धागा पहनें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं और जाने-अनजाने हुई अपनी गलतियों की क्षमा याचना करें। गाय को हरा चारा खिलाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Niyati Bhandari

Advertising