आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Tuesday, Apr 09, 2024 - 07:33 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 9 अप्रैल में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 9 होता है, जिनके स्वामी मंगल देव हैं। मूलांक 9 वाले जातक बहुत ही साहसी और निडर होते हैं। ये लोग हर साहसिक कार्य को करने के लिए तैयार रहते हैं। ये लोग किसी भी जोखिम भरे काम को करने से घबराते नहीं हैं। इनका रवैया काफी रौबदार होता है। इन लोगों का स्वभाव थोड़ा क्रोधी होता है। इन्हें हर छोटी-छोटी बात पर गुस्सा आ जाता है परंतु मूलांक 9 वाले जातक बहुत देर तक किसी से नाराज नहीं रह सकते। मूलांक 9 वाले जातक हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। इनके मन में दूसरे के लिए दया भावना होती है। इनका मन समाज सेवा के कार्यों में भी अधिक लगता है। अपने जीवन के किसी न किसी पड़ाव पर ये लोग एक समाजसेवी के रूप में कार्य करते हैं। मूलांक 9 वाले जातकों को पुलिस, आर्मी, डॉक्टर, सर्जन, समाज सेवी इत्यादि क्षेत्रों में सफल कार्य करते हुए देखा गया है। मूलांक 9 वाले जातकों का अपने परिवार में छोटे बहन-भाइयों के साथ अधिक स्नेह होता है। ये लोग हर परिस्थिति में उनका साथ देते हैं। मूलांक 9 वाले जातकों की शिक्षा प्रायः अच्छी रहती है। इन्हें हर विषय को सीखने में रुचि होती है।



आज जिनका जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए औसतन सकारात्मक रहेगा। इस वर्ष हर क्षेत्र में आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे। हालांकि अपने स्वाभिमान को अभिमान का रूप न लेने दें अन्यथा बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। अप्रैल के महीने का समय यात्राओं के योग लेकर आया है। शारीरिक थकान महसूस कर सकते हैं। हालांकि अकस्मात धन लाभ के योग भी बनते हैं। मई के महीने में प्रॉपर्टी के मामलों को लेकर कुछ अनबन हो सकती है। जून के महीने का समय जोश और उत्साह से भरा हुआ रहेगा। कोई भी फैसला जल्दबाजी में लेने से बचें। जुलाई के महीने का समय आपके लिए विशेष रूप से शुभ रहेगा। काफी समय से रुके हुए किसी काम को गति मिलने की संभावना बनती है। सरकारी काम भी पूरे हो सकते हैं। अगस्त के महीने का समय भी पहले से बेहतर रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। सितंबर के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। अक्टूबर के महीने में कोई अनैतिक काम करने से बचें अन्यथा मानहानि का सामना करना पड़ सकता है। नवंबर के महीने का समय मिले जुले परिणाम वाला रहेगा। कुछ परिवर्तनों का सामना करना पड़ेगा। दिसंबर के महीने में समय वैवाहिक जीवन के नजरिए से अच्छा रहेगा।

वर्ष 2025 के जनवरी के महीने का समय किसी निवेश की योजना के लिए अहम रहेगा। कोई भी फैसला सोच-समझ कर लें। फरवरी और मार्च के महीने में विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं।



उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए गुड़ और शहद का सेवन करें। कोई गैर सरकारी और अनैतिक काम करने से बचें। अभिमान की भावना को अपने अंदर जन्म न लेने दें। सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से जल दें। छोटे बहन-भाइयों के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। योग और व्यायाम करते रहें। सोने को न ही तो गिरवी रखें और न ही बेचें। गुरुजनों एवं बड़ों का सम्मान करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। घर में गोमूत्र का पोछा लगाएं। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। सरस्वती मां की आराधना करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Niyati Bhandari

Advertising