आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Friday, Apr 05, 2024 - 07:33 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 5 अप्रैल में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 5 होता है, जिनके स्वामी बुध देव हैं। मूलांक 5 वाले जातक बहुत ही बुद्धिमान एवं चतुर होते हैं। ये लोग वाककला में निपुण होते हैं। अपनी बातों से दूसरों का मन मोह लेते हैं। मूलांक 5 वाले जातकों को सामने वाले व्यक्ति के अनुसार शब्दों का चयन करना बखूबी आता है। लोग इनकी बातों से आकर्षित होते हैं। मूलांक 5 वाले जातकों को मार्केटिंग, सेल्स मैन जैसे क्षेत्रों में कामयाब रूप से कार्य करते हुए देखा गया है। इन लोगों की शिक्षा प्रायः उत्तम रहती है। हालांकि शिक्षा पूरी होने के बाद मूलांक 5 वाले जातकों को नौकरी की अपेक्षा स्वयं के कारोबार में ज्यादा रुचि लेते हुए देखा गया है। व्यापारिक लेन-देन अथवा कारोबार में मूलांक 5 वाले जातक बेहतर करते हैं। मूलांक 5 वाले जातक हंसमुख होते हैं। दूसरों से मित्रता करना इन्हें पसंद होता है। इनके मित्रों की संख्या अधिक होती है परंतु करीबी मित्र कम ही होते हैं। मूलांक 5 वाले जातक अपने मन की बातें छुपा कर नहीं रखते। स्पष्ट रूप से दूसरों को अपनी बातें बताना पसंद करते हैं। मूलांक 5 वाले जातकों का वैवाहिक जीवन सुखी होता है। ये लोग अपने जीवनसाथी से किसी प्रकार का पर्दा नहीं रखते। अपने मन की बातों को बिना किसी छल-कपट और बनावट के सामने रख देते हैं।



आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए मिले-जुले परिणाम वाला रहेगा। इस साल प्रॉपर्टी संबंधी मामले सामने आ सकते हैं। इस वर्ष अपने खर्चों पर अंकुश लगाने की कोशिश करेंगे और स्वभाव में पहले की अपेक्षा परिपक्वता जन्म ले सकती है। अप्रैल के महीने का समय व्यापार के नजरिए से आपके लिए अच्छा रहेगा। उचित प्रकार की मेहनत करें सफलता मिलेगी। मई के महीने में विदेशी काम में निवेश करने की योजना बना सकते हैं। जून के महीने का समय थोड़ा परिवर्तनशील रहेगा। जुलाई के महीने में जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। अगस्त के महीने में मां-बेटी के संबंध अच्छे होंगे। यात्राओं के योग भी बनते हैं। सितंबर के महीने में कार्यभार की अधिकता बनी रहेगी। अक्टूबर के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। क्रोध के कारण परिस्थितियों को बेकाबू होने से रोकने में ही भलाई है। नवंबर के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। दिसंबर के महीने में आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

वर्ष 2025 के जनवरी के महीने में दोस्तों के साथ अनबन होने की संभावना बनती है। फरवरी के महीने में अपने काम को समय से पूरा कर प्रशंसा का पात्र बनेंगे। मार्च के महीने का समय भी आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी को उधार दी हुई धनराशि वापिस मिल सकती है।



उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए कोई जंग लगी हुई लोगों की वस्तु घर में न रखें। कर्मचारी वर्ग के व्यक्ति के साथ अपने व्यवहार को अच्छा बना कर रखें। किसी भी प्रकार की ली गई सेवा के शुल्क का समय पर भुगतान करें। शनि चालीसा का पाठ करें। घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। सरस्वती मां की आराधना करें और उन्हें नीले रंग के फूल अर्पित करें। साफ-सुथरे कपड़े पहनें। गाय को हरा चारा खिलाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Niyati Bhandari

Advertising