आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Saturday, Mar 30, 2024 - 07:34 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 30 मार्च में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक बहुत ही स्वाभिमानी एवं महत्वाकांक्षी होते हैं। ये लोग ज्ञानवान एवं अनुभवी होते हैं। इन लोगों की शिक्षा प्रायः उत्तम रहती है। मूलांक 3 वाले जातक उच्च कोटि की शिक्षा प्राप्त करते हैं। ये लोग जिस भी क्षेत्र में कार्यरत होते हैं उस कला में निपुण होते हैं। अपने विषय पर इनकी अच्छी पकड़ होती है। लोगों का अनुभव विशाल होता है। जिसके कारण मूलांक 3 वाले जातक अक्सर अच्छे सलाहकार, कंसलटेंट और मार्गदर्शन के रूप में कार्य करते हैं। लोग इनसे सलाह लेना और इनकी बातों को मानना अच्छा समझते हैं। मूलांक 3 वाले जातकों के अनुयायियों की संख्या अधिक होती है। ये लोग परंपराओं और धर्म का सम्मान करते हैं। मूलांक 3 वाले जातक धार्मिक एवं सात्विक होते हैं। ये लोग बुजुर्गों और गुरु का सम्मान करते हैं। मूलांक 3 वाले जातक अक्सर अपने जीवन के लक्ष्य उच्च स्तर के रखते हैं तथा उन्हें प्राप्त करने के लिए लगातार प्रयास करते हैं। मूलांक 3 वाले जातक दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं, परंतु उन्हें दूसरों से मदद मांगना पसंद नहीं आता।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए व्यापार के नजरिए से अच्छा रहेगा। इस साल कॉमर्स और ट्रेड से जुड़े हुए लोगों को फायदा होगा। मार्केटिंग और सेल्स से जुड़े हुए लोग भी अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। इस वर्ष अपने काम को जल्दी करने के लिए शॉर्टकट अपने की कोशिश करेंगे। मार्च के महीने के शेष दिन थोड़े संकुचित रहेंगे। इस समय में स्वभाव में निरस्ता जन्म ले सकती है। अप्रैल के महीने का समय भी थोड़ा तनाव भरा रहेगा। बेकार की लड़ाई-झगड़े से दूर रहें और लोगों की बातों में आकर गलत फैसला न लें। मई के महीने का समय हालांकि आपके लिए अच्छा है। सरकारी काम पूरे होने के योग बनते हैं। जून के महीने में आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। जुलाई के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। अगस्त के महीने में सेहत का ख्याल रखें। सितंबर के महीने में नौकरी में स्थानांतरण चाहने वाले लोग आवेदन कर सकते हैं। अक्टूबर के महीने का समय वैवाहिक जीवन के सुख में वृद्धि करेगा। नवंबर के महीने में यात्राओं के योग बनते हैं। अकस्मात धन लाभ की प्राप्ति भी हो सकती है। दिसंबर के महीने में मेहनत अधिक करनी होगी परंतु काफी समय से रुके हुए किसी काम में सफलता मिलेगी। वर्ष 2025 के जनवरी के महीने में विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। आपका मन निजी जीवन की तरफ ज्यादा केंद्रित रहेगा। फरवरी के महीने में अध्यात्म और धर्म की तरफ आपका रुझान बढ़ सकता है।

उपाय: इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए दुर्गा चालीसा का पाठ करें। छोटी कन्या को भोजन करवा कर उनका आशीर्वाद लें। पक्षियों को हरी मूंग की दाल का दाना डालें। गणेश भगवान की आराधना करें और उन्हें दूर्वा अर्पित करें। सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से जल दें। घर में कोई खराब वाद्य यंत्र न रखें। घर में कोई खराब घड़ी न रखें। कुत्ते की सेवा करें। गाय को हरा चारा खिलाएं। पीपल के वृक्ष की सेवा करें। कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Prachi Sharma

Advertising