आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Thursday, Mar 28, 2024 - 07:42 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 28 मार्च में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है, जिनके स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातक बहुत ही महत्वाकांक्षी एवं स्वाभिमानी होते हैं। इन्हें अपने जीवन में मान-सम्मान और इज्जत प्राप्त होती है। ये लोग अपने मूल्यों और विचारों के साथ कभी समझौता नहीं करते। मूलांक 1 वाले जातकों को अपने अधिकार, सत्ता और पद से बहुत लगाव होता है। ये लोग एक अच्छे प्रशासन अधिकारी, निर्णायक और नेता के रूप में कार्य करते हैं। मूलांक 1 वाले जातक हर काम को आगे आकर स्वयं करने की कोशिश करते हैं। इन लोगों में दूसरे व्यक्तियों के अंदर भी उत्साह और उम्मीद की किरण जगाने की अद्भुत शक्ति होती है। मूलांक 1 वाले जातक लोगों की एक बहुत बड़ी भीड़ का अकेले नेतृत्व करने की क्षमता रखते हैं। इन लोगों को अपने जीवन के हर पड़ाव पर अपने आसपास, परिवार अथवा समूह में मुख्य सदस्य की भूमिका स्वतः ही मिल जाती है। मूलांक 1 वाले जातक शिक्षा के क्षेत्र में भी अच्छा प्रदर्शन करते हैं। अक्सर मूलांक 1 वाले जातकों को राजनीति से जुड़े विषयों में रुचि होती है।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए शुभ परिणाम वाला रहेगा। इस साल कामकाज को आगे बढ़ाने के लिए नए अवसर प्राप्त होंगे। विद्यार्थियों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। मार्च के महीने के शेष दिन निजी जीवन की तरफ ज्यादा आकर्षित रहेंगे। नकदी धन खर्च होगा। अप्रैल के महीने का समय मिले जुले परिणाम वाला रहेगा। आय के नए साधन प्राप्त होने के योग बनते हैं। कामकाज की अधिकता भी बनी रहेगी। मई के महीने में आलस्य के कारण शारीरिक थकान महसूस करेंगे और काम में मन नहीं लगेगा। जून के महीने में समय नियोजन के साथ अपने अधूरे कामों को पूरा करें ताकि आने वाले समय का लाभ उठा सके। जुलाई के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। सरकारी काम बनने के योग बनते हैं। अगस्त के महीने में आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। किसी को उधार दी हुई धनराशि वापस मिल सकती है। सितंबर के महीने का समय भी आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरी में पदोन्नति के योग बनते हैं। अक्टूबर के महीने में समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। विदेशी काम में बहुत बड़ा निवेश अभी न करें। नवंबर के महीने का समय परिवर्तनशील रहेगा। कोई भी अहम निर्णय सोच-समझ कर लें। दिसंबर के महीने में समय निजी जीवन की तरफ ज्यादा आकर्षित रहेगा।

वर्ष 2025 के जनवरी के महीने में कोई अनैतिक कार्य करने से बचें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। फरवरी के महीने में कॉमर्स और ट्रेड से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे।



उपाय- इस वर्ष की शुभ फल प्राप्त करने के लिए गुरुजनों एवं बड़ों का सम्मान करें। केसर का तिलक लगाएं। पीपल के वृक्ष की सेवा करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। छोटे बहन-भाइयों के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। दूध में हल्दी डालकर सेवन करें। कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। परनिंदा से परहेज करें। रात्रि में किसी तरल दवाई का सेवन न करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Niyati Bhandari

Advertising