आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Sunday, Mar 24, 2024 - 07:35 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 24 मार्च में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है जिनके स्वामी शुक्र देव हैं। मूलांक 6 वाले जातक बहुत ही सुंदर और आकर्षक होते हैं। इनके मुख मंडल पर सुंदर कांति होती है। मूलांक 6 वालों का स्वभाव काफी हंसमुख और हास्य विनोद प्रिय होता है। लोग इनसे मिलना और बातें करना पसंद करते हैं। इस मूलांक वाले जातकों के मित्र अधिक संख्या में होते हैं। इन लोगों का विपरीत लिंगी की तरफ ज्यादा आकर्षण होता है। ये लोग दूसरों का मन मोह लेते हैं। इन लोगों का सौंदर्य की तरफ भी गहरा आकर्षण होता है। मूलांक 6 वाले जातकों को हर सुंदर चीज आकर्षित करती है। अच्छे-अच्छे कपड़े पहनना, महंगे आभूषण और ब्रांडेड चीजें खरीदना इन्हें अच्छा लगता है। फैशन, डिजाइन, चमक-धमक इन्हें बहुत प्यारी होती है। मूलांक 6 वाले जातक हमेशा बन ठन कर साफ-सुथरे रहना पसंद करते हैं। ये लोग अपने रखरखाव पर काफी ध्यान देते हैं। मूलांक 6 वाले जातक रचना, कला, फैशन, डिजाइन, ब्यूटी पार्लर, कॉस्मेटिक, मॉडलिंग, फिल्म इंडस्ट्री इत्यादि क्षेत्रों में अच्छा कार्य करते हैं।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए कुछ उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। इस साल अपने काम को धीरे-धीरे करने की कोशिश करेंगे। आलस्य के कारण काम में मन नहीं लगेगा। परंतु यह वर्ष मेहनत करके अपने सभी कामों को समय नियोजन के साथ पूरा करने का है। मेहनत के उचित परिणाम अवश्य मिलेंगे। मार्च के महीने का समय भावनाओं के मध्य घिरा रहेगा। अप्रैल के महीने में विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। व्यावसायिक और निजी जीवन दोनों स्तर पर अच्छा संतुलन बना पाने में सफल रहेंगे। मई के महीने में विदेशी काम से लाभ उठाने की कोशिश करेंगे। रचना के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को भी अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। जून के महीने में परिवर्तन के संभावनाएं बनती हैं। जीवन में कोई प्रेम संबंध भी दस्तक दे सकता है। जुलाई के महीने का समय वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि करेगा। अगस्त के महीने में जीवनसाथी के साथ अपने मन की बात साझा करके बेहतर महसूस करेंगे। अकस्मात धन लाभ के योग बनते हैं। मां की सेहत का ख्याल रखें। सितंबर के महीने में कोर्ट-कचहरी के मामले सामने आ सकते हैं। अक्टूबर के महीने में बेकार की लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। नवंबर के महीने का समय किसी नए काम को शुरू करने के लिए अच्छा रहेगा, परंतु व्यस्त भी बहुत ज्यादा रहेंगे। दिसंबर के महीने में नकदी धन खर्च होगा। वर्ष 2025 के जनवरी के महीने का समय दृढ़ संकल्प के साथ अपने अधूरे कामों को पूरा करने के लिए अच्छा रहेगा, ताकि आने वाले समय का लाभ उठाया जा सके। फरवरी के महीने में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है।

उपाय: इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें। शनि चालीसा का पाठ करें। मेहनत करने से मन न चुराएं। जीवनसाथी के साथ संबंधों को मधुर बना कर रखें। दुर्गा चालीसा का पाठ करें। कन्या को भोजन करवा कर उनका आशीर्वाद लें। गणेश भगवान की आराधना करें। केसर का तिलक लगाएं। संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

 

Prachi Sharma

Advertising