आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Friday, Mar 22, 2024 - 08:00 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 22 मार्च में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 4 होता है जिनके स्वामी राहू देव हैं। मूलांक 4 वाले जातक बहुत ही अस्थिर प्रवृत्ति के होते हैं। इन लोगों के जीवन में स्थिरता का अभाव मिलता है। इन लोगों के विचारों में लगातार परिवर्तन होता रहता है। मूलांक 4 वाले जातकों को अपने जीवन में काफी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है। हालांकि ये लोग काफी तेज दिमाग वाले और कुशाग्र बुद्धि के होते हैं। इन लोगों का दिमाग रिसर्च एवं अनुसंधान के स्तर पर ज्यादा चलता है। ये लोग हर चीज के आधारभूत तर्क तक जाने की कोशिश करते हैं। इनकी बातों में तर्क-वितर्क अधिक झलकता है। किसी भी बात को यूं ही मान लेना इन लोगों की प्रवृत्ति नहीं होती। मूलांक 4 वाले जातकों की जन्मतिथि के अन्य अंक भी साथ दें तो इन लोगों को शिक्षा के क्षेत्र में अनुसंधान के स्तर पर अच्छा कार्य करते हुए देखा गया है। मूलांक 4 वाले जातक पुरानी परंपराओं और मान्यताओं को नहीं मानते। अतः इन्हें गैर-परम्परावादी कह दिया जाता है। ये लोग समाज में लगातार परिवर्तन चाहते हैं। लोग इन्हें क्रांतिकारी समझने लगते हैं। मूलांक 4 वाले जातक मुख्यतः पुरानी और रूढ़िवादी विचारधाराओं के साथ विवाद की स्थिति में मिलते हैं। ये लोग धर्म के नाम पर हो रहे आडम्बरों को बिल्कुल नहीं मानते।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए अच्छे परिणाम वाला रहेगा। इस साल नृत्य, कला फैशन डिजाइन इत्यादि क्षेत्रों से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। जीवन में कोई प्रेम संबंध भी दस्तक दे सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय थोड़ा सा कम अनुकूल रहेगा। मार्च के महीने के शेष दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। बेकार की लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। अप्रैल के महीने में किसी नए काम को शुरू करने का विचार बना सकते हैं परंतु कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। मई के महीने में भावनाओं में आकर कोई फैसला लेने की कोशिश न करें अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। जून के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से सफलता प्राप्त होगी। जुलाई के महीने में भी विदेशी काम से लाभ होने के योग बनते हैं। अगस्त और सितंबर के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। फैशन और डिजाइन से जुड़े हुए लोग भी अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। अक्टूबर के महीने में की गई यात्राएं लाभदायक रहेगी। अकस्मात धन प्राप्ति के योग भी बनते हैं। नवंबर के महीने में मकान खरीदने के योग बनते हैं। दिसंबर के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। पुलिस के मामलों से दूरी बनाकर रखें। वर्ष 2025 के जनवरी के महीने में नौकरी में स्थानांतरण चाहने वाले लोग आवेदन कर सकते हैं। फरवरी के महीने में कार्य की गति थोड़ी धीमी रहेगी।

उपाय-  इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए गाय को हरा चारा खिलाएं। जीवनसाथी के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। साफ-सुथरे कपड़े पहनें। दुर्गा चालीसा का पाठ करें। छोटी कन्या को भोजन करवा कर उनका आशीर्वाद लें। वस्त्रों का दान न करें। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं और जाने-अनजाने हुई अपनी गलतियों की क्षमा याचना करें। परनिंदा से परहेज करें। गले में पीले रंग का धागा पहनें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com


 

Prachi Sharma

Advertising